Ghaziabad Holi News : होली का रंग स्वच्छता के संग, स्वच्छ जीवन के लिए साथ रखें हरा, नीला, पीला और काला रंग

UPT | गाजियाबाद नगर निगम

Mar 23, 2024 15:25

कचरा सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर में कचरा सेग्रीगेशन पर प्राथमिकता पर कार्य चल रहा है स्वच्छ भारत मिशन...

Short Highlights
  • हरा, नीला, काला, पीला, डस्टबिन के चार रंग से कचरा सेग्रीगेशन को बढ़ावा 
  • शहर में चल रहा कचरा सेग्रीगेशन पर प्राथमिकता पर कार्य
  • गीले कचरे में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सम्मिलित होता है 
Ghaziabad : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया है। जिसमें गाजियाबाद शहरवासियों को स्वास्थ्य विभाग संबंधित चार प्रकार के रंगों की जानकारी दी है। जिसमें हरा, नीला, काला व पीला रंगों के बारे में बताया गया है। कचरा सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर में कचरा सेग्रीगेशन पर प्राथमिकता पर कार्य चल रहा है स्वच्छ भारत मिशन की टीम शहर वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के साथ जाकर कचरा सेग्रीगेशन के बारे में जागरूक कर रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है तथा शहर वासियों को चार प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। 

हरा रंग
जिसमें गीला कचरा रखने के लिए बताया गया गीले कचरे में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सम्मिलित होते हैं जिसमें फल के छिलके सब्जियों के छिलके ऐसी वस्तुएं जो गल जाती हैं तथा जिनसे खाद बनता है सम्मिलित किया गया है, हरे रंग के डस्टबिन में डालने के लिए कहा गया है।

नीला रंग
नीले रंग के डस्टबिन में सूखा कचरा डालने के लिए बताया गया है जिसमें प्लास्टिक, रैपर,गतता तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक व अन्य सामान को लिया गया है सूखे कचरे के लिए नीले रंग का डस्टबिन उपयोग में लेने हेतु बताया गया है।

काला रंग
घरेलू हानिकारक कचरा जिसमें कांच ट्यूबलाइट बल्ब खराब बैटरी लोहा स्टील को सम्मिलित किया गया है तथा काले रंग की डस्टबिन में डालने के लिए अपील की गई है। 

पीला रंग
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पीला रंग को स्वच्छता से जोड़ते हुए सेनेटरी कचरे के लिए पीला डस्टबिन इस्तेमाल करने के लिए अपील की गई है। सेनेटरी वेस्ट जिसमें इनफेक्टेड बांडेड पी किट मास्क ग्लव्स हानिकारक पैड इत्यादि को लिया गया हैl
नगर आयुक्त ने गाजियाबाद नगर निगम की संबंधित टीम को शहर वासियों को जागरुक करते हुए चार रंग की आदत डालने के लिए कहा है।

अधिकांश शहर वासी दो प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल कर रहे हैं
हरा, नीला, काला और पीला रंग की आदत डालने के लिए शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता का संदेश प्रतिदिन गाजियाबाद नगर निगम शहरवासियों को दे रहा है। जनप्रतिनिधियों का इस मुहिम में विशेष सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा है। जो की सराहनीय है अधिकांश शहर वासी दो प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल कर रहे हैं तथा गीला कचरा अलग सुखा कचरा अलग कर रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों में भी कचरा अलग-अलग कर ही डाल रहे हैं शहर वासियों का जागरूक होना स्वच्छता का संदेश है जो की सराहनीय हैं।

Also Read