गाजियाबाद की फिजा बदलेगी : मियावाकी विधि से शहर होगा हराभरा, दूर होगा प्रदूषण

UPT | पौधरोपण करतीं महापौर सुनीता दयाव और नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक।

Jun 08, 2024 03:12

हालांकि नगर निगम हर वर्ष मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर रहा है। लेकिन शहर में अभी और पौध लगाने की जरूरत है। हमारे द्वारा लगाए जाने वाले पौधे भविष्य में शहर के फेफड़ों के कार्य करेंगें।

Short Highlights
  • महापौर, नगर आयुक्त ने लगाए पार्क में किया पौधरोपण
  • स्थानीय कार्यकर्ताओ एवं निवासियों ने किया पौधरोपण के लिए जागरूक
  • बढ़ते प्रदूषण को पौधरोपण ही रोकने का करेगा कार्य
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा शहर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। जिसके अंतर्गत महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक ने पटेल नगर स्थित गीता संजय पार्क में 150 फलदार पौधे लगाकर पौधरोपण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक पौधा लगाया।

प्रदूषण के साथ तापमान बढ़ने की संभावना
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि जिस प्रकार शहर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और गर्मी का तापमान बढ़ रहा है ऐसे में शहर में सघन पौधरोपण किया जाना बहुत जरूरी है। अगर पौधरोपण नहीं किया तो प्रदूषण के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि नगर निगम हर वर्ष मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर रहा है। लेकिन शहर में अभी और पौध लगाने की जरूरत है। हमारे द्वारा लगाए जाने वाले पौधे भविष्य में शहर के फेफड़ों के कार्य करेंगें। महापौर ने सभी शाहवासियों से एक एक पौधा लगाने एवं उसको बड़ा करने की जिम्मेदारी लेने की अपील भी की।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक लाख से अधिक पौधारोपण
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण अनिवार्य है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक लाख से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। कई सामाजिक संस्थाएं भी वायु गुणवत्ता सुधार में सहयोग हेतु कार्य कर रहे हैं। अधिक से अधिक पौधा रोपण किया जा रहा है।

उद्यान विभाग द्वारा वृक्षारोपण
उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया है। सभी पौधों के लालन पालन की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों एवं नजदीकी मंदिर के पुजारी को दी गयी है। इस दौरान प्रदीप चौहान, माहिम गुप्ता,उद्यान निरीक्षक अजय कुमार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Also Read