Ghaziabad news : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद वासियों को मिलेगा एंट्री-एग्जिट

UPT | दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर एंट्री-एग्जिट के लिए शुरू हुआ कार्य।

Feb 25, 2024 17:54

आज कार्य की शुरुआत करा दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट...

Short Highlights
  • सांसद जनरल वीके सिंह ने किया कार्य का शुभारंभ 
  • 10 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा एंट्री एग्जिट 
  • गाजियाबाद के लोग सीधे नेशनल हाइवे से जुड़ेंगे
Ghaziabad news : गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ किया। पिछले काफी समय से गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक व लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। जिससे कि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके।

सांसद ने उनके लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया। जिससे कि गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों को नेशनल हाईवे से जुड़ने का मौका मिल सके। इसी संबंध में जनरल वीके सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की। आज कार्य की शुरुआत करा दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की मांग को पूर्ण कर रहा है।

क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी
एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलायी। आज इसके कार्य का शुभारंभ हो चला है और बहुत जल्द इसे पूरा कर दिया जाएगा। आज इस कार्य से गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने मंत्री जनरल वीके सिंह का आभार व्यक्त किया।

Also Read