गाजियाबाद से अच्छी खबर: गाजियाबाद से नोएडा का सफर होगा आसान, 12 किमी सड़क का निर्माण पूरा

UPT | Ghaziabad News

Mar 06, 2024 19:47

गाजियाबाद तथा नोएडा को जोड़ती है। यहां से प्रतिदिन लगभग 50 हजार वाहन गुजरते हैं।

Ghaziabad News : विजयनगर में एनएच-9 से तिगड़ी गोल चक्कर तक 12.5 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग से गाजियाबाद के क्षतिग्रस्त होने नोएडा आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। बता दें कि यह सड़क नगर निगम की सीमा क्षेत्र में आती है। जिसका पुर्नउद्धार करने के लिए नगर आयुक्त की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। 

यह है पूरा मामला विजय नगर क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ की लागत से 12.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। विजयनगर में बनाई जा रही तिगड़ी गोल चक्कर से एनए-9 तक की सड़क के बन जाने से यहां से गुजरने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बता दे कि यह सड़क गाजियाबाद तथा नोएडा को जोड़ती है। यहां से प्रतिदिन लगभग 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इस सड़क के निर्माण से ट्रैफिक को काफी राहत मिलेगी। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मिलकर विकास कार्यों की रफ्तार को तेज किया है।    गुणवत्ता की जांच
मुख्य अभियंता एन के चौधरी ने बताया कि विजयनगर में निर्माण विभाग द्वारा आंतरिक सड़कों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर भी कार्य किया जा रहा है। जिसमें एक सड़क 12.5 मीटर लंबी तथा लगभग 7.5 मीटर चौड़ी सड़क एनएच 9 से तिगड़ी गोल चक्कर तक बनाई जा रही है। जिसकी लगातार गुणवत्ता की मॉनिटरिंग संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उक्त सड़क का निर्माण श्रीजी इंफ्राटेक द्वारा किया जा रहा है, जिसके ठेकेदार जयवीर है। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियंता एसके सरोज तथा अन्य निर्माण की टीम ने सड़क में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता की मौके पर जांच की।

Also Read