Ghaziabad News : गाजियाबाद में भाकियू ने जाम किया दिल्ली-देहरादून हाईवे, पुलिस ने रोकी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

UPT | दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम कर दिया

Aug 09, 2024 21:27

बड़ी संख्या में एनएच 58 से ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर किसानों ने कलक्ट्रेट की तरफ कूंच कर दिया। किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा रैली के चलते हाईवे पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक लग गई।

Short Highlights
  • भाकियू जिलाध्यक्ष को किया घर पर नजरबंद
  • जिलाध्यक्ष को छोड़ने की मांग पर अड़े भाकियू कार्यकर्ता 
  • हाईवे जाम से दबाव में आए प्रशासन ने जिलाध्यक्ष को छोड़ा
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आज भारतीय किसान यूनियन का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया। उससे पहले सुबह पुलिस ने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह को घर पर नजरबंद कर दिया था। भाकियू के जिलाध्यक्ष को नजरबंद करने के विरोध में भाकियू किसान यूनियन के कार्यकर्ता हाईवे पर उतर आए।

किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर सख्ती
गाजियाबाद में पुलिस प्रशासन किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर सख्ती दिखने के मूड में था। किसानों ने भोजपुर, मोदीनगर आदि जगहों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।

ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस वे के नीचे दरी बिछाकर बैठे
मुरादनगर में किसानों ने दुहाई के पास ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस वे नीचे दरी बिछाकर दिल्ली-दून हाईवे को जाम कर दिया। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ओमपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दस मिनट के भीतर जिलाध्यक्ष को नहीं छोड़ा गया तो किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों सहित कलेक्ट्रेट की ओर कूंच कर जाएगा। उन्होंने कहा कि से सरकार निकम्मी हो चुकी है। ना तो कोई अधिकारी सुनने को तैयार है और ना सरकार। आज किसान तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन किसानों को गांवों से बाहर नहीं निकलने दे रही है। 

तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम
बता दें सुबह दस बजे से भारतीय किसान यूनियन की तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोक लिया। भाकियू का आज पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। कार्यकर्ताओं व नेताओं को उनके घरों पर ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। हाईवे और नेशनल एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह बैरिकेड लगा दी गई थी। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये। जिसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने किसानों के हाईवे पर धरने को देखते हुए मेरठ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। 

किसानों के आगे झुका प्रशासन 
दूसरे जिलों में भाकियू के ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकलने की जानकारी गाजियाबाद प्रशासन को मिली तो यहां भी ​ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी गई। बड़ी संख्या में एनएच 58 से ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर किसानों ने कलक्ट्रेट की तरफ कूंच कर दिया। किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा रैली के चलते हाईवे पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक लग गई।

Also Read