UP Cabinet : लगातार दो चुनाव में बनाया जीत का रिकॉर्ड, सुनील शर्मा अब बने योगी सरकार में मंत्री 

UPT | सुनील शर्मा

Mar 05, 2024 17:30

साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि...

Short Highlights
  • साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा के नाम  रिकॉर्ड दर्ज है।
  • सुनील शर्मा ने लगातार 2 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है।
Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा कई महीनों से लगाई जा रही थी। अब मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसमें भाजपा के विधायक सुनील शर्मा का भी नाम शामिल है। सुनील शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद सीट से विधायक हैं। 2022 के चुनाव में सुनील शर्मा तीसरी बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।

सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड 
साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा के नाम  रिकॉर्ड दर्ज है। सुनील शर्मा ने लगातार 2 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमर पाल को 1,50,685 मतों के बड़े अंतर से हराया था। जिसके बाद पूरे उत्तर सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड सुनील शर्मा ने अपने नाम किया था। जिसके बाद शर्मा ने 2022 के चुनाव में भी सबसे ज्यादा मतों से जीतने रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में सुनील शर्मा ने 2,14,835 मतों से जीत दर्ज की थी। पूरे उत्तर प्रदेश में ये जीत सबसे बड़ी जीत थी।

योगी और राजनाथ के करीबी माने जाते हैं सुनील 
साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि सुनील शर्मा मुख्यमंत्री योगी की पसंद हैं। इसके अलावा सुनील शर्मा की गिनती प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेताओं में की जाती है।

Also Read