Ghaziabad by elections : भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद दूधेश्वर नाथ के दरबार पहुंचे संजीव शर्मा ने की पूजा-अर्चना

UPT | गाजियाबाद सदर सीट से टिकट मिलने के बाद दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा

Oct 24, 2024 17:13

संजीव शर्मा ने कहा कि यह भगवान दूधेश्वर की कृपा व महाराजश्री के आशीर्वाद का ही फल है कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया जिससे वे शहर के के लोगों की सेवा कर सकें।

Short Highlights
  • मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया 
  • मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की
  • बोले टिकट मिलना भगवान दूधेश्वर की कृपा व महाराजश्री के आशीर्वाद का फल 
Ghaziabad By Elections : गाजियाबाद में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनते ही संजीव शर्मा ने सबसे पहले भगवान दूधेश्वर के दरबार में हाजरी लगाई। उन्होंने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया।

भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और उनकी नियमित रूप से सेवा करते हैं
मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि संजीव शर्मा भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और उनकी नियमित रूप से सेवा करते हैं। इसी कारण जैसे ही उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई, वे सबसे पहले दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया।

गुरू मूर्तियों की समाधियों पर मत्था टेका
उन्होंने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की व सभी गुरू मूर्तियों की समाधियों पर मत्था टेका। संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया।

भगवान दूधेश्वर की कृपा व महाराजश्री के आशीर्वाद का ही फल
संजीव शर्मा ने कहा कि यह भगवान दूधेश्वर की कृपा व महाराजश्री के आशीर्वाद का ही फल है कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया जिससे वे शहर के के लोगों की सेवा कर सकें। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि संजीव शर्मा पर भगवान दूधेश्वर की असीम कृपा है और जिस पर स्वयं भगवान दूधेश्वर कृपा करें, उसको विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता है। गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव में संजीव शर्मा शानदार जीत प्राप्त करेंगे और शहर का विकास करेंगे।

Also Read