हाईवे पर सफर महंगा : टोल प्लाजा की बढ़ेंगी दरें, अब जानें कितने रुपये चुकाने होंगे

UPT | टोल प्लाजा के पास खड़ी गाड़ियां।

Jun 02, 2024 18:51

हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर भार पड़ने वाला है। टोल टैक्स की बढ़ोतरी पर लगी रोक को हटा दिया है। हाईवे पर सफर करने के दौरान टोल प्लाजा पर पहले से अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा। 

Short Highlights
  • दो जून को रात 12 बजे से बढ़ जाएंगी टोल प्लाजा की दरें
  • एनएचएआई ने जारी की नई रेट लिस्ट   
  • वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा भारी
Ghaziabad News : हाईवे पर वाहन चालकों को अब चलना महंगा होगा। दो जून 2024 से अब हाईवे पर सफर करना महंगा होगा। टोल प्लाजा पर एनएचएआई की बढ़ी दरें दो जून से लागू कर दी जाएंगी। टोल प्लाजा की नई दरें जारी कर दी गई है। 

बढ़ोतरी पर लगी रोक को हटाया
हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर भार पड़ने वाला है। टोल टैक्स की बढ़ोतरी पर लगी रोक को हटा दिया है। हाईवे पर सफर करने के दौरान टोल प्लाजा पर पहले से अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दो माह से लंबित बढ़ी दरों को दो जून की रात 12 बजे से लागू कर देगा। लोकसभा चुनाव के चलते एक अप्रैल से लागू होने वाली टोल प्लाजा की नई दरों रोक लगी हुई थी। 

लोकसभा चुनाव के कारण नहीं बढ़ी थी दरें
टोल प्लाजा के कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि शुल्क में बढ़ोतरी प्राधिकरण के डब्ल्यूयूपीआई रेटिंग के हिसाब से की गई है। विभाग ने पूर्व में टोल दरों की नई दरें 31 मार्च की आधी रात से लागू करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उस समय आदेश पर रोक लगाई थी। अब आदेश जारी कर दिए हैं। टोल प्लाजा पर वर्तमान दरों में 35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। इसी तरह से टोल प्लाजा पर बनने वाले मासिक पास की दरों में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।  

Also Read