Hariyali Teej-2024 : हरियाली तीज पर 50 साल बाद लग रहा ये योग, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

UPT | हरियाली तीज

Jul 24, 2024 19:57

ये त्रिग्रही पूरे 50 साल बाद बन रहा है। इससे हरियाली तीज का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। त्रिग्रही योग अनुसार इस बार हरियाली तीज त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होगा।

Short Highlights
  • त्रिग्रही योग में इस बार सात अगस्त को हरियाली तीज
  • सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है तीज
  • सुहागिन महिलाओं के लिए इस बार काफी शुभ है तीज पर्व
Ghaziabad News : सावन माह में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज पर 50 साल बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। सावन माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सात अगस्त 2024 को है यानी इसी दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा।

रवि योग, परिघ योग और शिव योग का संयोग
सात अगस्त को रवि योग, परिघ योग और शिव योग का संयोग बन रहा है। ये त्रिग्रही पूरे 50 साल बाद बन रहा है। इससे हरियाली तीज का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। त्रिग्रही योग अनुसार इस बार हरियाली तीज त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होगा। महिलाएं वैवाहिक जीवन में खुशियां भरने तथा पति के दीर्घायु के लिए रखती हैं। हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

शुभ तिथि और मुहूर्त
पंडित भारत भूषण के अनुसार, इस साल हरियाली तीज सात अगस्त 2024, बुधवार को मनाई जाएगी। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर छह अगस्त 2024 को रात सात बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी। तृतीया तिथि का समापन सात अगस्त 2024 को रात 10 बजकर 05 मिनट तक है। इस कारण हरियाली तीज सात अगस्त को मनाई जाएगी।  

Also Read