Ghaziabad News : मोहननगर जोन की दो सड़कें बनेगी मॉडल, 36 करोड़ रुपये आएगी लागत

UPT | गाजियाबाद नगर निगम।

Jul 09, 2024 02:08

इनकी लागत कुल 36 करोड़ रुपए होगी। नगर निगम इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य कराएगा। शासन से 18.03 करोड़ रुपए नगर निगम को मिले हैं।

Ghaziabad News : गाजियाबाद में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत शहर में दो मॉडल सड़कें बनाई जाएंगी। यह दोनों सड़कें मोहननगर जोन की होंगी। इसकी लागत कुल 36 करोड़ है। इसमें से 18.03 करोड़ रुपये नगर निगम को शासन से मिल गए हैं। 24 जुलाई को निविदाएं खोली जाएंगी।

नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि दोनों ही मोहननगर जोन की सड़कें पहले चरण में मॉडल रोड के रूप में विकसित की जाएंगी। इनमें शेषनाग द्वार से एलिवेटेड रोड को जोड़ने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क और हिंडन एयरफोर्स स्टेशन चौराहे से मोहननगर चौराहे को जोड़ने वाली करीब 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है। 7.54 करोड़ से शेषनाग द्वार से एलिवेटेड रोड तक सड़क और 10.49 करोड़ रुपये हिंडन एयरफोर्स स्टेशन चौराहे से मोहननगर चौराहे तक के निर्माण के लिए मिले हैं।

फुटपाथ, साइकिल ट्रैक भी रहेगा
इन दोनों ही सड़कों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा भूमिगत बिजली और पानी की लाइनें बनाई जाएंगी। 

Also Read