बदलता उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद और गौ​तमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर, प्रदेश की पहली सिटी ईवी एक्सेलेरेटर कार्यशाला कल

UPT | जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बैठक की।

Jun 27, 2024 22:18

गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हेतु 25 स्थान का चयन किया है। जहां पर 110 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। लखनऊ के बाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में दूसरा शहर है जहां पर इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काम चल रहा है।

Short Highlights
  • गाजियाबाद नगर निगम आयोजित कर रहा है सिटी ईवी एक्सेलेरेटर कार्यशाला
  • नगरायुक्त ने बनाई योजना, होटल रेडिसन ब्लू होटल में कार्यशाला आज
  • लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बनारस में इलेक्ट्रिक व्हीकल का कार्य 
Ghaziabad News : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद में प्रदेश की पहली सिटी ईवी एक्सेलेरेटर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में मदद मिलेगी। शहर को इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए आरएमआई इंडिया फाउंडेशन एनजीओ द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जा रही है। 28 जून 2024 को प्रातः 10:30 बजे से कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गाजियाबाद के संबंधित सभी सरकारी विभागों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं तथा संबंधित कंपनियों को भी आमंत्रित किया गया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक
नगर आयुक्त गाजियाबाद ने बताया कि शहर को इलेक्ट्रिक व्हीकल हेतु जागरूक करने के लिए सिटी ईवी एक्सेलेरेटर कार्यशाला का आयोजन होगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई और कार्यशाला के लिए योजना बनाई गई। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, आरटीओ विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, ट्रैफिक विभाग, पेट्रोल पंप संगठन, आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर कंपनियां, इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स, इलेक्ट्रिक चार्जिंग ऑपरेटर, वाहनों के डीलर्स, उद्योग बंधु व अन्य को आमंत्रित किया गया है। लोगों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के प्रति जागरूक करने के लिए विचार विमर्श करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हेतु 25 स्थान का चयन किया
गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हेतु 25 स्थान का चयन किया है। जहां पर 110 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। लखनऊ के बाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में दूसरा शहर है जहां पर इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काम चल रहा है। गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में पहला शहर है जहां पर इस प्रकार का मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले समय में गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयास करते हुए समय-समय पर इसी प्रकार इलेक्ट्रिक वीकल मोटिवेशनल कार्यक्रम कराए जाते रहेंगे।

गाजियाबाद में सिटी ईवी एक्सेलेरेटर कार्यशाला में महापौर सुनीता दयाल
लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बनारस में अभियान के रूप में इलेक्ट्रिक व्हीकल का कार्य चल रहा है। गाजियाबाद में सिटी ईवी एक्सेलेरेटर कार्यशाला में महापौर सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, व अन्य विभागों की वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होंगे, आर एम आई इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर समहिता, तथा डिंपी सुनेजा भी उपस्थित रहेंगे।

Also Read