Meerut Weather News : लू का यलो अलर्ट जारी, हीट स्ट्रोक का खतरा, समर डायरिया की चपेट में बुजुर्ग और बच्चे

UPT | गर्मी और धूप से बचने के लिए छाता का सहारा।

May 18, 2024 09:40

आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि 22 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। लू लगने से बिना संक्रमण वाले...

Short Highlights
  • शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस 
  • अस्पताल में डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ी
  • मौसम विभाग ने 22 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी किया
Meerut Weather Update : आसमान से बरसती आग के बीच लू लगने से बिना संक्रमण वाला डायरिया और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है। शहर में दोपहर में सन्नाटा पसर रहा है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इन दिनों उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात ये हैं कि सुबह 9 बजे से धूप अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान आगरा का दर्ज किया गया। 

लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया
इन दिनों गर्मी के कारण लोग शाम पांच बजे तक भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लू ने लोगों को परेशान कर दिया है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि 22 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। लू लगने से बिना संक्रमण वाले डायरिया(नान इन्फेक्टिव समर डायरिया) और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।

धूप के तीखे तेवर कर रहे बेहाल
सुबह 9 बजे से धूप के तेवर तीखे हो रहे है। सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे के बाद लोगों का धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। लू चलने से लोग बाहर निकलने से बच रहे है। कुछ देर धूप में खड़े होने पर बेचैनी और घबराहट हो रही है। लोगों को सर दर्द के साथ चक्कर आने की शिकायत भी हो रही है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 मई तक लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने 22 मई तक लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है। अभी गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी। तापमान लगातार बढ़ने और लू चलने से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग समर डायरिया की चपेट में आने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। पसीना अधिक निकलने से लोगों का गला सूख रहा है। मेरठ मेडिकल कालेज की इमरजेंसी के साथ मेरठ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में अलग बेड के इंतजाम किए है। इसके लिए अलग से वार्ड बनाया है। 
 

Also Read