Meerut News : मेरठ में सजाई संवारी जाएंगी शहीदों की प्रतिमाएं, शहर को चमकाने मेंं मेडा खर्च करेगा आठ करोड़

UPT | मेरठ विकास प्राधिकरण

Feb 24, 2024 16:59

मेरठ का घंटाघर भी अब रात में जगमगाएगा। प्राधिकरण की तरफ से लगभग दो दर्जन ऐसे स्थान चिह्नित...

Short Highlights
  • घंटाघर सहित दो दर्जन से अधिक स्थान मेडा ने किए चिहिंत
  • बाहर से आए लोगों को मेडा कराएगा सुगंध का अहसास
  • प्रतिमा स्थलों का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण 
Meerut News : मेरठ विकास प्राधिकरण अब शहर में लगी शहीदों की प्रतिमाओं को सजाने संवारने का काम करेगा। इसी के साथ ही शहर को चमकाने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इससे शहर की तस्वीर बदलेगी। शहीदों की प्रतिमा सजाने और संवारने के साथ ही कुछ स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मेरठ का घंटाघर भी अब रात में जगमगाएगा। प्राधिकरण की तरफ से लगभग दो दर्जन ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां से मेरठ की झलक देखने को मिलेगी। 

मेडा की तरफ से विशेष प्लान तैयार किया गया
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेरठ क्रांतिकारी और एतिहासिक है। बाहर से लोग जब मेरठ आए तो उनको मेरठ की सुगंध का एहसास होना जरूरी है। इसके लिए मेडा की तरफ से विशेष प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी और स्वतंत्रता आंदोलन में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की प्रतिमाओं को सजाया जाएगा। इसी के साथ ही प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा। 

प्रमुख स्थलों को रंगबिरंगी लाइटों से भी जगमगाया जाएगा
उन्होंने बताया कि इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से मेरठ शहर के प्रमुख स्थलों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत इन प्रमुख स्थलों की रंगाई पुताई के अलावा रंगबिरंगी लाइटों से भी इनको जगमगाया जाएगा। इन प्रमुख स्थानों में मेरठ का घंटाघर, बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे चौक, पेड़ामल अशोक की लाट, स्वतंत्रता सेनानी मुसद्दीलाल प्रतिमा स्थल समय दो दर्जन स्थानों को चिन्हित किया है। इन स्थानों को विशेष रूप से सजाया संवारा जाएगा। 

Also Read