Meerut News : बदलता उत्तर प्रदेश : मेरठ नगर निगम का मोबाइल एप करेगा 24 घंटे में शिकायतों का निस्तारण

UPT | मेरठ नगर निगम

Feb 28, 2024 10:09

इस एप के माध्यम से लोग अपना टैक्स बिल जमा कर सकते हैं। इसी के साथ किसी भी समस्या से संबंधित शिकायत को एप पर अपलोड किया जा सकेगा। सड़क में गड्ढे, सीवर, जल आपूर्ति और गंदगी के फोटो एप पर लोग मौके से भेज सकते हैं।

Short Highlights
  • मेरठ नगर निगम आम पब्लिक के लिए जारी करेगा एप
  • गंदगी संबंधी फोटो एप पर भेजकर पाए समस्या का निदान
  • एप पर अपनी शिकायतों को भी अपलोड़ कर सकेंगे लोग
Meerut News : मेरठ नगर निगम अब हाईटेक होने जा रहा है। लोगों की शिकायतों को अब 24 घंटे के भीतर हल किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने पहले व्हाटसएप नंबर जारी किया था। अब मेरठवासियों की सुविधा के लिए मेरठ नगर निगम मोबाइल एप लाॅच करने की तैयारी में है। आज बुधवार को  चौधरी चरण सिंह विवि में आयोजित कार्यक्रम में एप आम लोगों के लिए लांच किया जाएगा। 

एप पर लोगों को मिलेगी ये सुविधा
मेरठ नगर निगम के एप पर आम लोगों को कई सुविधाएं मिलेगी। इस एप के माध्यम से लोग अपना टैक्स बिल जमा कर सकते हैं। इसी के साथ किसी भी समस्या से संबंधित शिकायत को एप पर अपलोड किया जा सकेगा। सड़क में गड्ढे, सीवर, जल आपूर्ति और गंदगी के फोटो एप पर लोग मौके से भेज सकते हैं। जिस पर नगर निगम के अधिकारी 24 घंटे में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

19 फरवरी को जारी किया था व्हाटसएप नंबर
मेरठ महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया है कि 19 फरवरी को व्हाट्सएप नंबर 8395881826 जारी किया गया था। जिस पर कूड़े का फोटो भेजकर लोग शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर का अच्छा परिणाम सामने आया है। नगर निगम ने 48 घंटे के अंतराल में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया। अब नगर निगम ने मेरठवासियों के लिए मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी की है। 
एप पर आम नागरिक सड़क के गड्ढे, सीवर लाइन, जल आपूर्ति व गंदगी सहित विकास से संबंधित कामों की शिकायत एप पर डाउनलोड कर भेज सकेंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास लखनऊ से ऑनलाइन एप लाॅच करेंगे।

Also Read