Paris Olympics-2024 : मेरठ की प्रियंका को मिली 40वीं रैंक, परिजन बोले- हार-जीत खेल का हिस्सा, इसे स्वीकार करना होगा

UPT | प्रियंका गोस्वामी पेरिस ओलंपिक में

Aug 01, 2024 21:23

पेरिस ओलंपिक में प्रियंका की हार से जहां परिजनों में मायूसी है वहीं देश में भी प्रियंका के शुभचिंतकों में निराशा है।

Short Highlights
  • पेरिस ओलंपिक में 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में आए 135 नंबर
  • टोक्यो ओलंपिक में पिछड़ने वाली प्रियंका का जोश इस बार था हाई
  • बेटी का सपना पूरा करने को पिता ने बेच दिया पैतृक आवास 
Meerut News : मेरठ की प्रियंका गोस्वामी पेरिस ओलंपिक में पदक से चूक गई हैं। पेरिस ओलंपिक में इस बार प्रियंका से पदक की बड़ी आस थी। मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी को पेरिस ओलंपिक में 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में 40 वीं रैंक मिली हैं। प्रियंका गोस्वामी के पैदल चाल प्रतियोगिता में 135 नंबर आए हैं। पेरिस ओलंपिक में प्रियंका की हार से जहां परिजनों में मायूसी है वहीं देश में भी प्रियंका के शुभचिंतकों में निराशा है।

कहीं हार होती है तो कहीं जीत होती है
प्रियंका के परिजनों का कहना है कि खेल हारजीत का हिस्सा होता है। इसको स्वीकार करना होगा। इसमें कहीं हार होती है तो कहीं जीत होती है। उनका कहना है कि प्रियंका ने मेडल जीत के लिए मेहनत की। बता दें इससे पहले प्रियंका गोस्वामी टोक्यो ओलंपिक में आखिरी समय में पदक से चूक गई थी। मेरठ के माधवपुरम में प्रियंका गोस्वामी के परिजन उनकी जीत की कामना कर रहे थे। 

बेटी का सपना पूरा करने को बेचा मकान, गुरुद्वारे में खाया लंगर 
प्रियंका गोस्वामी के पिता मदनलाल का कहना है कि उन्होंने बेटी का सपना पूरा करने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। प्रियंका की प्रेक्टिस के लिए उन्होंने अपना पैतृक मकान बेंच दिया था। बेटी प्रियंका जब दिल्ली में प्रेक्टिस के लिए जाती थी तो दोनों गुरुद्वारा में लंगर खाते थे। उन्होंने बताया प्रियंका के पास दौड़ने के लिए जूते नहीं थे। उन्होंने चक्की पर काम करके प्रियंका के लिए जूते खरीदे। प्रियंका इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं। 

प्रियंका गोस्वामी का सफरनामा 
पेरिस ओलंपिक में प्रियंका के साथ हर बार की तरह इस बार भी मेहनत उनके साथ है। इस बार पेरिस ओलंपिक में प्रियंका के साथ लड्डू गोपाल भी साथ हैं। प्रियंका ने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था। वह 10, 000 मीटर स्पर्धा में रजत के साथ पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

टोक्यो ओलंपिक में प्रियंका 17वें स्थान पर रहीं
प्रियंका ने फरवरी 2023 को रांची में इंडियन ओपन नेशनल रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। टोक्यो ओलंपिक में प्रियंका 17वें स्थान पर रहीं थी। अब पेरिस ओलंपिक में 20 किमी पैदल चाल इवेंट में 40 वें स्थान पर आईं हैं। 

Also Read