Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं, पूरे दिन राखी बांध सकेंगी बहनें, जानें शुभ मुहूर्त

UPT | Raksha Bandhan Muhurat

Aug 19, 2024 22:01

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। रक्षाबंधन वाले दिन पूर्णिमा पर भद्रा पाताल में वास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण पूरे दिन बहनें भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

Short Highlights
  • पूरे दिन है रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
  • इस बार पूर्णिमा पर भद्रा का वास पाताल में 
  • पूर्णिमा को चंद्रमा शाम 5:56 बजे तक मकर राशि में
Raksha Bandhan Muhurat : इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है। कुछ ज्योतिष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया बता रहे हैं तो कुछ रक्षाबंधन को भद्रा काल से मुक्त मान रहे हैं। पंड़ित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। रक्षाबंधन वाले दिन पूर्णिमा पर भद्रा पाताल में वास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण पूरे दिन बहनें भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

भद्रा के समय चंद्रमा मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक राशि में
उन्होंने बताया कि भद्रा के समय चंद्रमा मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक राशि में हो तो भद्रा का निवास स्वर्ग में रहता है। चंद्रमा अगर कन्या, तुला, धनु, मकर राशि में हो तो भद्रा का निवास पाताल में होता है। इसी प्रकार चंद्रमा अगर कर्क, सिंह, कुंभ, मीन राशि में हो तो भद्रा का भूलोक पर निवास होता है।

भद्रा सुबह 3:04 बजे से आरंभ हो गई
उन्होंने बताया कि भद्रा सुबह 3:04 बजे से आरंभ हो गई है। जो दोपहर 1:29 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा को चंद्रमा शाम 5:56 बजे तक मकर राशि में होगा। मकर राशि में जब चंद्रमा होते हैं तो शास्त्रों के अनुसार भद्रा का निवास पाताल में होता है। स्वर्ग और पाताल में जब भद्रा होती है तो इसका कोई प्रभाव पृथ्वी पर नहीं होता है। इस कारण आज पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त
  •  सुबह 5:40 से 7:30 बजे तक सिंह लग्न (स्थिर लग्न ) रहेगा, जो बहुत शुभ है।
  •  11:36 से 12:24 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह सर्वोत्तम समय है।
  •  12:38 बजे से 14: 56 बजे तक वृश्चिक लग्न (स्थिर लग्न)  शुभ है।
  •  शाम 5:00 बजे से 6:42 तक मकर लग्न (स्थिर लग्न) शुभ है।
  •  सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक राहुकाल, इसका त्याग करना चाहिए।
  • पंडित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि भद्रा जब पाताल में होती है तो इसका कोई असर रक्षाबंधन पर नहीं होता है। राहु काल के समय को छोड़कर पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय है। 

Also Read