मेरठ में लोगों ने लिया लट्ठ मार और फूलों की होली का आनंद : अन्नपूर्णा मंदिर में किया गया विशेष आयोजन

UPT | लोगों ने जमकर होली खेली।

Mar 25, 2024 16:36

अन्नपूर्णा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया गया कि मंदिर परिसर में भव्य रूप से होली महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए शनिवार से ही मंदिर परिसर में विभिन्न संस्कृति प्रस्तुति और भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई थी।

Meerut News : जिले के अन्नपूर्णा मंदिर में रविवार को धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। होली महोत्सव को लेकर शनिवार से ही भव्य रूप से तैयारी शुरू कर दी गई थी। मंदिर परिसर में भव्य रूप से होली महोत्सव का आयोजन किया गया, मंदिर परिसर में लट्ठ और लड्डू मार फूलों की होली खेली गई। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर पहुंचकर इस होली का आनंद लिया। 

अन्नपूर्णा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया गया कि मंदिर परिसर में भव्य रूप से होली महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए शनिवार से ही मंदिर परिसर में विभिन्न संस्कृति प्रस्तुति और भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई थी। सोमवार सुबह से ही होली के पर्व पर मंदिर परिसर में विभिन्न संस्कृति प्रस्तुत की गई। भक्त मंदिर परिसर में लठ व फूलों की होली खेलते रहे। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में मथुरा वृंदावन की तर्ज पर कलाकार भी लट्ठमार लड्डुमार फूलों की होली का आयोजन कर रहे हैं।

अन्नपूर्णा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर फूलों की होली, महारस, सत्यभामा नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। 
 

Also Read