Meerut News : मेरठ के थानों में पुलिस की होली, डीजे की धुन पर नाचे पुलिसकर्मी

UPT | मेरठ के लालकुर्ती थाना में होली खेलते पुलिसकर्मी।

Mar 26, 2024 14:20

मेरठ के थानों किठौर, खरखौदा, फलावदा, हस्तिनापुर, मवाना और जानी सहित अन्य थानों में जमकर रंगों की होली खेली गई। महिला थाने में भी...

Short Highlights
  •  होली के दूसरे दिन थानों में उड़ा रंग गुलाल
  • पुलिस लाइन में फायर बिग्रेड गाड़ी से बरसा रंग
  • होली की मस्ती में मस्त पुलिसकर्मियों ने किया डांस
     
Meerut Holi News : मेरठ में होली के दूसरे दिन आज थानों में जमकर होली खेली गई। डीजे की धुन पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने डांस किया। होली पर थानों में सुबह से शुरू हुई होली दोपहर बाद तक जारी रही। पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन के ग्राउंड में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने रंगों की बौछार की। होली की मस्ती में मस्त पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। मेरठ के लालकुर्ती थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने होली पर विशेष इंतजाम किए हुए थे। थाना परिसर में डीजे लगाया गया था और हलवाई लगवाकर खाने का भी प्रबंध किया गया था। सुबह आठ बजे शुरू हुआ होली का हुड़दंग दोपहर बाद तक चलता रहा। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। 

शहर से देहात तक खेली गई थानों में होली 
मेरठ में शहर से देहात तक थानों में जमकर होली खेली गई। देहात के थानों में भी होली का हुड़दंग देर तक जारी रहा। पुलिसकर्मियों की होली देखने को थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया था। देहात के थानों किठौर, खरखौदा, फलावदा, हस्तिनापुर, मवाना और जानी सहित अन्य थानों में जमकर रंगों की होली खेली गई। महिला थाने में भी महिला पुलिस कर्मियों ने होली खेली और डीजे पर डांस किया। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवान ने पुलिस कर्मियों को होली की बधाई दी और शालीनता के साथ होली का पर्व मनाने को कहा।  
 

Also Read