Surya Grahan 2024 : आज साल के पहले सूर्य ग्रहण पर लग रहा दुर्लभ संयोग, इन इलाकों में छाएगा अंधेरा

UPT | वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज।

Apr 08, 2024 10:39

54 साल बाद आज लग रहा सूर्य ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है। सूर्य ग्रहण पर 54 साल बाद कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं...

Short Highlights
  • 1970 के बाद से लग रहा सबसे लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण 
  • 54 साल बाद सूर्य ग्रहण पर बन रहा अदभुद दुर्लभ संयोग
  • सूर्य ग्रहण का समय 5 घंटे और 24 मिनट तक रहेगा
Surya Grahan 2024 : आज रात 9.12 बजे साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण पर इस बार दुर्लभ संयोग लग रहा है। आज लगने वाला सूर्य ग्रहण अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। रात होने के कारण ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। 54 साल बाद आज लग रहा सूर्य ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है। सूर्य ग्रहण पर 54 साल बाद कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। 

साल का पहला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण
ज्योतिषाचार्य बोल मोहन शास्त्री के अनुसार आज लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण 50 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण 5.24 घंटे तक चलेगा। आज लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। इस तरह का संयोग करीब 54 सालों के बाद बन रहा है। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था, जब पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा था। 

कुछ समय के लिए पृथ्वी के कुछ हिस्से में पूरी तरह से अंधेरा
आज सूर्य ग्रहण लगने के बाद कुछ समय के लिए पृथ्वी के कुछ हिस्से में पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। इस दौरान ग्रहण में सूर्य पूरी तरह से गायब होगा। इसके चलते पृथ्वी पर दिन में अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान धूमकेतु तारा दिखाई देगा। दुनिया के जिन-जिन देशों में सूर्य ग्रहण का प्रभाव होगा। वहां सौर मंडल में मौजूद शुक्र और गुरु ग्रह को भी नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। 

नवरात्रि पर रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव?
आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या और कल मंगलवार 9 अप्रैल से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर वासंतीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि के शुरूआत से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लग रहा है। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9.12 मिनट से शुरू होगा जो 9 अप्रैल की रात 2.22 मिनट तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में मां दुर्गा की आराधना के पर्व वासंतीय चैत्र नवरात्रि पर इसका प्रभाव नहीं रहेगा।   

सूर्य ग्रहण पर इस बार ग्रहों का भी अदभुद संयोग
आज सोमवार को सूर्य ग्रहण पर एक साथ कई ग्रहों का अदभुद संयोग बन रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण पर सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहकर गुरु के साथ युति बनाएंगे। जिससे इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का महत्व और भी अधिक इसलिए बढ़ जाता है क्योकि सोमवती अमावस्या तिथि के संयोग में सूर्य ग्रहण लग रहा है। 
 

Also Read