IMD weather Update : रिमझिम बारिश से मेरठ का मौसम सुहाना, दिन और रात के तापमान में गिरावट

UPT | meerut weather update today

Jun 28, 2024 09:46

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष ने बताया कि मानसून की अरब सागर की शाखा अधिक सक्रिय है। इसके कारण मानसून उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों को कवर करते हुए आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी की शाखा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाके को कवर किया है।

Short Highlights
  • अगले चार-पांच दिन में मानसून पूरी तरह से छाने के संकेत
  • मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों में आज दिन में बारिश के आसार
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का असर पश्चिम यूपी के मैदानी इलाकों पर 
     
Meerut weather News : रिमझिम बारिश से मेरठ का मौसम सुहाना हो गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में मानसून तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को मेरठ में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के साथ सुहाने हुए मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है।  मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में छाने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार 
मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को यूपी के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड, बागपत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा-वृंदावन हैं। कल गुरुवार को गाजियाबाद और नोएडा में अच्छी बरसात हुई है।  मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष ने बताया कि मानसून की अरब सागर की शाखा अधिक सक्रिय है। इसके कारण मानसून उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों को कवर करते हुए आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी की शाखा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाके को कवर किया है। आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

मेरठ में तापमान में गिरावट 
मेरठ में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का अधिकतम तापमान आज शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। मेरठ में हवा की रफ्तार इस समय 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक इस समय 28 है। 

Also Read