Meerut News : मेरठ एसपी ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बताई यातायात की समस्याएं

UPT | उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन देते हुए।

May 20, 2024 21:56

प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार...

Short Highlights
  •  ईरिक्शा, ऑटो को हापुड़ अड्डा के पेट्रोल पम्प तक रोके जाने की मांग
  • एसपी ट्रैफिक ने व्यापारियों को दिया समस्याओं पर विचार का आश्वासन 
  • हापुड अडडा पर ईरिक्शा वैन करने से व्यापार हो रहा प्रभावित
Meerut hindi News : आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद मेरठ का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर व युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम गाज़ी के नेतृत्व में यातायात पुलिस अधीक्षक एसपी ट्रैफिक से उनके कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ट्रैफिक को लिखित रूप में व्यापारियों की समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि शहर में कई मुख्य चौराहों की यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। परंतु अभी भी काफी समस्याएं यातायात में आ रही है  जिससे व्यापारियों को भी व्यापार करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ई रिक्शा, ऑटो शंभू दास गेट पर यातायात पुलिस द्वारा रोके जा रहे
युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम गाज़ी ने कहा की जो ई रिक्शा, ऑटो शंभू दास गेट पर यातायात पुलिस द्वारा रोके जा रहे हैं। जिसकी वजह से बच्चे बुजुर्ग महिलाओं को सवारी मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, व्यापारियों के व्यापार इससे काफी प्रभावित हो रहे है। ई रिक्शा,ऑटो को कम से कम हापुड़ अड्डा के पेट्रोल पम्प तक रोका जाए। जिससे कि बच्चे, बुजुर्ग महिलाओं व राहगीरों को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इससे व्यापारियों के व्यापार पर कोई प्रभाव ना पड़ेगा।

एसपी ट्रैफिक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया
जिस पर एसपी ट्रैफिक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं पर जल्द ही विचार विमर्श कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम गाज़ी, अतुल गुप्ता, राजीव गुप्ता ,सुरेश कुमार , शाहिद मलिक , नईम अंसारी, मयंक गुप्ता , राकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Also Read