Bijnor News : बिजनौर में भीम आर्मी के नेता को गोली मारी, घायल अवस्था में कार में मिला

UPT | थाना नगीना क्षेत्र में भीम आर्मी के नेता को गोली मारी है

Aug 29, 2024 15:12

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक(देहात) राम अर्ज का कहना है कि गोली लगने से घायल राहुल ने गांव के एक व्यक्ति पर फायर करने का आरोप है

Short Highlights
  • बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र का मामला
  • पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
  • घटना की जांच में जुटी बिजनौर पुलिस  
Bijnor News : जनपद बिजनाैर के थाना नगीना क्षेत्र में भीम आर्मी के नेता को गोली मारी है। गोली लगने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नगीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने गांव के एक व्यक्ति पर फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।

स्विफ्ट कार में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है
बुधवार की रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की नगीना थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक स्विफ्ट कार में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। उसकेे बाएं हाथ में गोली लगे का निशान है। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल निवासी ग्राम नियामतपुर बताया।

घायल युवक भीम आर्मी का नेता
घायल युवक भीम आर्मी का नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल राहुल को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक(देहात) राम अर्ज का कहना है कि गोली लगने से घायल राहुल ने गांव के एक व्यक्ति पर फायर करने का आरोप है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। मौके से घायल राहुल की कार से 12 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है।

Also Read