Rampur News : बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ ये हाल, जानें पूरी खबर...

UPT | पुलिस की गोली से घायल बदमाश।

Jun 26, 2024 12:21

थाना मिलक पुलिस ने बुधवार की सुबह जंगल ग्राम बलभद्रपुर में गौकशी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोली से घायल दो बदमाशों को अस्पताल में दाखिल कराया है। पकड़े गए

Rampur News : थाना मिलक पुलिस ने बुधवार की सुबह जंगल ग्राम बलभद्रपुर में गौकशी कर रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोली से घायल दो बदमाशों को अस्पताल में दाखिल कराया है। पकड़े गए बदमाशों के तीन साथी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौकश जमा हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर मिलक थाने की पुलिस ने घेराबंदी की। अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुरादाबाद निवासी बबलू, संभल निवासी समीर और रामपुर निवासी अबरार शामिल हैं। 

बदमाशों से बरामद हुए गोवंशीय मांस
पकड़े गए बदमाशों के पास से 2 तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस, एक चाकू, 80 किलो गौवंशीय मांस, गोवंश काटने के उपकरण, एक टोयटा करोला गाड़ी और एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। 

Also Read