हरियाणा विधानसभा चुनाव : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल को कहा पनौती, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कसे तंज

सोशल मीडिया | आचार्य प्रमोद कृष्णम

Oct 08, 2024 18:57

कल्कि पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखे तंज कसे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया...

Sambhal News : हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, लेकिन रुझानों के अनुसार बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर कल्कि पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखे तंज कसे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राम मंदिर का नाच गाना हुड्डा जी को ले डूबा, राहुल जी, आप तो सच में बहुत बड़े पनौती निकले। यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान पर की गई, जिसमें उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान नाच-गाने की आलोचना की थी। राहुल के इस बयान पर साधु-संतों ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन मिला
वहीं, हरियाणा चुनाव के परिणाम पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों का मैं स्वागत करता हूं। यह पीएम मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन मिला है। यह कांग्रेस की हार है और मुझे विश्वास है कि इसी प्रकार की विजय महाराष्ट्र और झारखंड में भी मिलेगी।



हरियाणा मुख्य मंत्री की पीएम से फोन पर हुई बात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता को दिल से प्रणाम करता हूं। किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं ने भाजपा के कार्यों पर तीसरी बार मुहर लगाई है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। बताया जा रहा है कि नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। जिसमें उन्होंने चुनावी जीत पर बधाई दी।

Also Read