सोशल मीडिया का ट्रेंड पड़ा भारी : वरमाला के समय दुल्हे ने किया किस, गुस्साई दुल्हन ने तोड़ दी शादी

UPT | सोशल मीडिया का ट्रेंड पड़ा भारी

Mar 14, 2024 17:13

संभल के एक गांव में दुल्हन ने शादी से इसलिए इंकार कर दिया कि दुल्हे ने उसे गोद में उठाकर किस कर लिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

Short Highlights
  • दुल्हन ने शादी से किया इंकार
  • दुल्हे ने वरमाला में किया था किस
  • पुलिस के समझाने पर भी नहीं निकला हल
Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां एक दुल्हन ने शादी करने से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि दुल्हे ने उसे वरमाला के बाद मंच पर ही किस कर लिया। नाराज लड़की पक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए बारात को वापस लौटा दिया।

सोशल मीडिया का ट्रेंड फॉलो करने की कोशिश
दरअसल सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से दुल्हा-दुल्हन के किस करने के ट्रेंड वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी तर्ज पर संभल के इशेपुर मुंड गांव में हो रही शादी के दौरान दुल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर किस कर लिया। इससे दुल्हन गुस्सा हो गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी जब दुल्हन के पिता को हुई तो उसने बारात को वापस ले जाने को कह दिया।

पुलिस पहुंची, फिर भी नहीं सुलझा मामला
घटना के बाद वर पक्ष के लोग परेशान हो गए। दोनों तरफ से बुजुर्गों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद यह तय हुआ कि लड़के पक्ष ने जो दहेज लिया है, वह वापस कर दिया जाए और बारात के स्वागत में जो खर्च हुआ है, वह भी दे दिया जाए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट ग

Also Read