यूपी में इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त : लेकिन जिन सीटों से गुजरी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, वहां क्या रहे परिणाम?

UPT | यूपी में इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त

Jun 08, 2024 20:53

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने भले ही 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसे तगड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली थी।

Short Highlights
  • यूपी में इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त
  • भारत जोड़ो यात्रा का भी दिखा असर
  • सपा और कांग्रेस ने जीती कई सीटें
New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने भले ही 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसे तगड़ा झटका लगा है। भाजपा ने प्रदेश की 80 सीटों में से 75 पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल 33 सीटें ही जीत पाई। वहीं इंडी गठबंधन को जबरदस्त बढ़त मिली। समाजवादी पार्टी को रिकॉर्ड 37 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। चुनाव से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली थी। आपको बताते हैं कि जहां-जहां से कांग्रेस की यह यात्रा गुजरी, वहां क्या नतीजे आए।

किन जगहों से गुजरी यात्रा?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो चरणों में निकाली गई थी। पहले चरण में यह पश्चिम यूपी से होकर निकल गई थी, लेकिन दूसरे चरण में यात्रा ने पूर्वांचल को कवर किया। दूसरे चरण को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नाम दिया गया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में चंदौली, वाराणसी, भदोही, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और अमरोहा से होकर गुजरी थी।

क्या रह इन सीटों का परिणाम?
जिन इलाकों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, उसमें लोकसभा की 20 सीटें आती हैं। इसमें से कांग्रेस ने 8 और सपा ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने इसमें से इलाहाबाद, रायबरेली, अमेठी और  सीतापुर की सीट जीत ली। इलाहाबाद से कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा, रायबरेली से राहुल गांधी और सीतापुर से राकेश राठौर चुनाव जीते।

सपा ने भी जीतीं कई सीटें
कांग्रेस के अलावा सपा ने भी इसमें से कई सीटें जीतीं, जिसमें चंदौली, प्रतापगढ, खीरी, रामपुर और मुरादाबाद शामिल हैं। चंदौली से सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, खीरीसे उत्कर्ष वर्मा मधुर, रामपुर से मोहिबुल्लाह नदवी और मुरादाबाद से रुचि वीरा ने चुनाव जीता। वहीं वाराणसी, भदोही, मथुरा और अमरोहा जैसी सीटें इंडी गठबंधन हार गया।

Also Read