Ola ने गूगल मैप्स से तोड़ा नाता! : लॉन्च किया खुद का Maps, कैब्स में अपने बनाए मैप का करेगी इस्तेमाल

UPT | ओला मैप्स

Jul 06, 2024 16:45

ओला ने घोषणा की है कि वह अब गूगल मैप्स (Google Maps) के स्थान पर अपने इन-हाउस विकसित 'ओला मैप्स' (Ola Maps) का उपयोग करेगी। जिससे वह गूगल मैप्स पर अपनी निर्भरता समाप्त कर रही है। 

Ola Maps : भारत की प्रमुख राइड-हेलिंग कंपनी OLA  कैब्स ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना खुद का मैप लॉन्च किया है। ओला ने घोषणा की है कि वह अब गूगल मैप्स (Google Maps) के स्थान पर अपने इन-हाउस विकसित 'ओला मैप्स' (Ola Maps) का उपयोग करेगी। जिससे वह गूगल मैप्स पर अपनी निर्भरता समाप्त कर रही है। 
  भाविश अग्रवाल ने दी जानकारी
ओला ग्रुप के सह-संस्थापक और अध्यक्ष भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर (Microsoft Azure) से बाहर निकलने के बाद, अब कंपनी ने गूगल मैप्स से भी पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। 

जल्द मिलेगी पूरी डिटेल
भाविश अग्रवाल ने बताया कि बहुत से लोग ओला मैप्स की विशेषताओं और क्षमताओं के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इन सभी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए, भाविश ने घोषणा की है कि वे जल्द ही एक ब्लॉग डालेंगे। यह ब्लॉग सप्ताह के अंत तक आने की संभावना है। इसमें ओला मैप्स की तकनीकी विशेषताओं, इसके विकास की प्रक्रिया, और ओपन सोर्स समुदाय के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

आत्मनिर्भरता के साथ होगा करोड़ो का फायदा
इस बदलाव के पीछे का प्रमुख कारण आर्थिक लाभ है। कंपनी के अनुसार, गूगल मैप्स के उपयोग पर वार्षिक लगभग 100 करोड़ रुपये का व्यय होता था। अपना खुद का मैप से ओला ने इस खर्च को शून्य तक कम कर दिया है। इस कदम से न केवल बचत होगी बल्कि कंपनी आत्मनिर्भर भी होगी। 

ये भी पढ़ें : सत्संग कांड की न्यायिक जांच शुरू : हाथरस पहुंची तीन सदस्यीय आयोग की टीम, सबसे पहले इनको बुलाया...

इलेक्ट्रिक स्कूटर भी करेगी ओला मैप्स का उपयोग
ओला ने अपनी मैपिंग सेवा विकसित करने के लिए 2021 में पुणे की कंपनी जियोस्पोक का अधिग्रहण किया था। अब ओला ने अपना खुद का मैप लॉन्च कर दिया है। यह सेवा फिलहाल ओला कैब्स ऐप में इस्तेमाल हो रही है। कंपनी ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में भी ओला मैप्स का उपयोग करेगी। यह एक सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में आएगा। ओला मैप्स अब शुरू हो गया है और इसमें समय-समय पर नए अपडेट और सुधार किए जाते रहेंगे। यह कदम ओला को गूगल मैप्स पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा।

Also Read