Good News : अयोध्या से आनंदविहार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 4 जनवरी से नियमित चलेगी

UPT | Big news

Dec 31, 2023 23:52

अयोध्या से आनंदविहार चलने वाली नई वंदेभारत ट्रेन का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। नई ट्रेन 4 जनवरी से नियमित चलेगी।

Kanpur : अयोध्या से आनंदविहार चलने वाली नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 4 जनवरी से नियमित चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन संचालित होगी। रेलवे की ओर से अयोध्या से आनंदविहार चलने वाली नई वंदेभारत ट्रेन का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। कानपुर सेंट्रल पर यह ट्रेन यात्रियों को सुबह 11 बजे व शाम को 6:35 बजे कानपुर सेंट्रल पर मिलेगी। 
 वंदेभारत ट्रेन 22426 आनंद विहार नई दिल्ली से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। जो कानपुर सेंट्रल 11 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन लखनऊ होते हुए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट से 15:20 पर चलकर लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल 18:35 मिनट पर पहुंचेगी। यहां पर पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन आनंदविहार के लिए रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदेभारत का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कानपुर सेंट्रल पर भी ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया था। रेलवे की ओर से शिड्यूल जारी होने के बाद ही ट्रेन में सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से अयोध्या तक चलने वाली इस ट्रेन को काफी उपयोगी मान रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रेन के रूट की वजह से यह ट्रेन काफी सफल मानी जा रही है।

Also Read