दिल्ली शराब घोटाला : कैसे अरविंद केजरीवाल की गले की हड्डी बनी नई शराब नीति, जानें पूरी कहानी

UPT | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

Mar 21, 2024 22:49

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को इस साल 27 फरवरी, 26 फरवरी, 22 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी और 2023 में 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज गया था। हालांकि, वे एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं गए। इसके बाद ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था।

News Delhi News : आखिरकार शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। कई कोशिशों के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली है। अरविंद केजरीवाल 27 फरवरी 2023 से ही ईडी के सामने पेश होने से बचते रहे हैं, लेकिन आखिरकार उन्हें जेल जाना पड़ा।

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को इस साल 27 फरवरी, 26 फरवरी, 22 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी और 2023 में 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज गया था। हालांकि, वे एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं गए। इसके बाद ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था। केजरीवाल 19 मार्च को समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने बार-बार समन भेजने को लेकर ED को तलब किया था। आइए टाइमलाइन के माध्यम से जानते हैं कि पूरा मामला.... 

अरविंद केजरीवाल को कब-कब भेजा गया था समन
शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को इस साल 27 फरवरी, 26 फरवरी, 22 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी और 2023 में 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज गया था। हालांकि, वे एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं गए। इसके बाद ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था। 

जानें पूरा मामला टाइमलाइन के साथ 
22 मार्च 2021
को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था।
17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति 2021-22 लागू कर दी गई। इससे शराब कारोबार से सरकार बाहर हो गई और यह निजी हाथों में आ गया। दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया था। हर जोन में 27 शराब की दुकानें थीं। 
8 जुलाई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी थी। इसमें नीति में गड़बड़ी होने के साथ ही तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने नई आबकारी नीति (2021-22) के क्रियान्वयन में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला देकर 22 जुलाई 2022 को सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। 
17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने प्राथमिकी की थी। इसमें मनीष सिसोदिया, तीन रिटायर्ड सरकारी अफसर, नौ बिजनेसमैन और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया था।
22 अगस्त 2022 को सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
11 सितंबर 2022 को सीबीआई ने BRS नेता के. कविता से पूछताछ की थी।
सितंबर 2022 में ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
इसी महीने में सीबीआई ने विजय नायर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
दिसंबर 2022 को शराब नीति घोटाले में संजय सिंह का नाम पहली बार सामने आया। 
26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
16 अप्रैल 2023 को सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था।
9 मार्च को ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
सितंबर 2023 में सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया। 
4 अक्टूबर 2023 को आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 
15 मार्च 2024 को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया 
21 मार्च 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया

अब तक इतने लोग हुए गिरफ्तार
शराब नीति घोटाले मामले में ईडी अब तक अरविंद केजरीवाल सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

गिरफ्तार लोगों के नाम                          गिरफ्तारी की तारीख
समीर महेंद्रू                                             28 सितंबर 2022
पी सरथ चंद्रा                                           10 नवंबर 2022
बिनोय बाबू                                              10 नवंबर 2022
विजय नायर                                             13 नवंबर 2022
अभिषेक बोइनपल्ली                                  13 नवंबर 2022
अमित अरोड़ा                                           29 नवंबर 2022
गौतम मल्होत्रा                                           7 फरवरी 2023
राजेश जोशी                                            8 फरवरी 2023
राघव मंगुटा                                            10 फरवरी 2023
अमन ढल                                               01 मार्च 2023
अरूण पिल्लई                                         06 मार्च 2023
मनीष सिसोदिया                                      09 मार्च 2023
दिनेश अरोड़ा                                          06 जुलाई 2023
संजय सिंह                                              04 अक्टूबर 2023
के. कविता                                              15 मार्च 2024
अरविंद केजरीवाल                                   21 मार्च 2024
 

Also Read