Eid In UP :  लखनऊ ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने पढ़ी नमाज, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अखिलेश यादव ने दी बधाई

UPT | अखिलेश यादव ऐशबाग ईदगाह पहुंचे।

Apr 11, 2024 17:58

देशभर में गुरुवार को ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी।

Short Highlights
  • ऐशबाग ईदगाह पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
  • गुरुवार सुबह यूपी में करीब 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में नमाज पढ़ी जा रही है
Lucknow News / Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है। सुबह यूपी में करीब 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में नमाज पढ़ी जा रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। सपा लोकसभा प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा भी मौजूद हैं। यहां इन्होंने लोगों को लोगों को ईद की बधाई दी। यूपी में कुल 37018 ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी।  कानपुर की बड़ी ईदगाह में दो लाख लोगों ने नमाज अदा की
कानपुर की बड़ी ईदगाह में पहली शिफ्ट में तकरीबन दो लाख लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक दे रहे हैं। लखनऊ,कानपुर के अलावा मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, रामपुर, प्रयागराज सहित प्रदेशभर में ईद की नमाज अदा की गई। 

अमन चैन कायम रखने के लिए यूपी पुलिस मुस्तैद
त्योहार के मौके पर अमन चैन कायम रखने के लिए यूपी पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात है। प्रदेश में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ईद की नमाज अदा हो रही है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, लोग गले मिलकर एक-दूसरे को दे रहें है ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।  ईद की नमाज अदा कर लोग मुल्क में अमन-चैन बरकरार रहने की दुआ कर रहे हैं।

अमेठी : ईद उल फितर का मनाया जा रहा त्यौहार, जिले में अलग-अलग स्थानों पर हजारों की संख्या में नमाजियों ने अदा की नमाज, ईदगाह और जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में अदा की जा रही ईद की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अदा हो रही है ईद की नमाज, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के… pic.twitter.com/HzffUszXSn

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) April 11, 2024
अमेठी में तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की
ईद के मौके पर अमेठी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की, ईदगाह और जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। 

प्रयागराज : ईद उल फितर का त्यौहार संगम नगरी में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है, इस मौके पर ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई, जामा मस्जिद समेत दूसरी मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की जा रही है, लोग गले मिलकर एक दूसरे को खुशियों के त्यौहार की मुबारकबाद दे… pic.twitter.com/Xa8WsYXF3V

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) April 11, 2024 प्रयागराज में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा त्योहार 
ईद उल फितर का त्योहार संगम नगरी में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई, जामा मस्जिद समेत दूसरी मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की जा रही है। लोग गले मिलकर एक दूसरे को खुशियों के त्योहार की मुबारकबाद दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं, मस्जिदों से भी अमन चैन व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। 
 

रायबरेली : ईद की नमाज़ पुलिस सुरक्षा के बीच शांति से अदा की गई, लाखो लोगो के हाथों ने मुल्क और अवाम की सलामती व आपसी भाईचारा कायम रखने की दुआ की, नमाज़ के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लग कर मुबारकबाद दी, बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है ईद का पवित्र त्यौहार
रिपोर्ट : रवींद्र… pic.twitter.com/6zzDFWsnyF

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) April 11, 2024 रायबरेली में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है ईद का पवित्र त्योहार
रायबरेली में ईद की नमाज़ पुलिस सुरक्षा के बीच शांति से अदा की गई। लाखों लोगों के हाथों ने मुल्क और अवाम की सलामती व आपसी भाईचारा कायम रखने की दुआ की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है ईद का पवित्र त्योहार। 
 

प्रतापगढ़ : जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व, जिले के सभी ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी ईद की नमाज, जिला जज अब्दुल शाहिद ने भुलियापुर ईदगाह में पढ़ी नमाज, जिला जज अब्दुल शाहिद,डीएम संजीव रंजन एसपी सतपाल अंतिल ने मुस्लिम भाइयों को दी ईद की बधाई, ज़िले के सभी ईदगाहों पर… pic.twitter.com/WuAzVJnjG3

— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) April 11, 2024 जिला जज अब्दुल शाहिद ने भुलियापुर ईदगाह में नमाज पढ़ी
प्रतापगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व। जिले के सभी ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज पढ़ी। जिला जज अब्दुल शाहिद ने भुलियापुर ईदगाह में नमाज पढ़ी। जिला जज अब्दुल शाहिद,डीएम संजीव रंजन एसपी सतपाल अंतिल ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। ज़िले के सभी ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा। ईद के पर्व को सकुशल संपन्न करवाने के लिए ईदगाहों पर खुद पहुंचे डीएम संजीव रंजन एसपी सतपाल अंतिल। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाईयां दी जा रही हैं।

केवल दो राज्यों में बुधवार को ईद-उल-फितर मनाया गया
इस साल देश में ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। रमज़ान 11 मार्च को शुरू हुआ और उपवास की अवधि एक महीने तक चली। ईद-उल-फितर रमजान के अंत का प्रतीक है। शव्वाल का अर्धचंद्र 9 अप्रैल को भारत के केवल दो राज्यों केरल और जम्मू और कश्मीर में देखा गया था। नतीजतन ईद-उल-फितर 10 अप्रैल को लद्दाख, केरल और जम्मू-कश्मीर में मनाया गया। शेष देश 11 अप्रैल को ईद मना रहा है।

Also Read