Char Dham Yatra Update : चार धाम यात्रा पर अब नहीं बना सकेंगे रील्स, सरकार का बड़ा एक्शन...

UPT | चार धाम यात्रा

May 17, 2024 17:24

उतराखंड चार धाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री पहुंच रहे हैं। इतने यात्रियों के पहुंचने से व्यवस्था भी बिगड़ गई है। रील्स बनाने वालों से धार्मिक लोगों के...

Short Highlights
  • उत्तराखंड सरकार ने लिया एक्शन 
  • चार धाम यात्रा पर अब नहीं बना सकेंगे रील्स
  • चारधाम में 50 मीटर के दायरे में रिल्स और वीडियोग्राफी पर बैन
Char Dham Yatra Update : उतराखंड चार धाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री पहुंच रहे हैं। इतने यात्रियों के पहुंचने से व्यवस्था भी बिगड़ गई है। रील्स बनाने वालों से धार्मिक लोगों के अलावा आम श्रद्धालु भी परेशान हैं। इन सब को देखते हुए सरकार को बड़ा एक्शन लेना पड़ा। अब चारधाम में 50 मीटर के दायरे में रिल्स और वीडियोग्राफी पर बैन लगा दिया गया है। वीआईपी दर्शन पर भी प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ा दी गई है। रील वीडियोग्राफी बनाने से श्रद्धा से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उत्तराखंड सरकार ने लिया एक्शन 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और आला अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। वहीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लिए गए निर्णयों की सूचना दी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को चारों धामों में निर्धारित दैनिक क्षमता के अनुसार ही दर्शन के लिए भेजा जाए, जिससे की किसी भी तरह को कोई घटना होने की उम्मीद ना हो।

Also Read