वेबपेज पर खबर पढ़ने का तरीका हुआ पुराना : गूगल के इस शानदार फीचर ने मचाई खलबली, जाने कैसे करता है काम

UPT | गूगल क्रोम का नया फीचर

Jun 19, 2024 18:11

गूगल क्रोम अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'लिसन टू दिस पेज' नाम से एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने से आपको लंबा कंटेंट पढ़ने के लिए लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन पर नहीं देखना पड़ेगा।

New Delhi News : गूगल क्रोम अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'लिसन टू दिस पेज' नाम से एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने से आपको लंबा कंटेंट पढ़ने के लिए लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन पर नहीं देखना पड़ेगा। नए फीचर की मदद से ब्राउजर अपने आप किसी भी वेबपेज पर मौजूद टेक्स्ट को पढ़ लेगा। इसका मतलब है कि आप न सिर्फ वेबपेज के टेक्स्ट को पढ़ पाएंगे बल्कि उसे सुन भी पाएंगे।
इस नए फीचर में गूगल क्रोम के एंड्रॉयड ऐप में टेक्स्ट-टू-वॉइस को जोड़ा जा रहा है। इसका मतलब है कि यूजर इस फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर कर पाएंगे।

लिसन टू दिस पेज फीचर
गूगल क्रोम के इस नए 'लिसन टू दिस पेज' फीचर के बारे में एक विशेष सपोर्ट पेज भी बनाया गया है। इस पेज के मुताबिक, आप अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर इस फीचर का इस्तेमाल किसी भी वेबसाइट पर टेक्स्ट सुनने के लिए कर सकते हैं। अगर आप इस फीचर को चला रहे हैं और किसी दूसरे टैब पर स्विच करते हैं, तो भी आवाज चलती रहेगी। सिर्फ यही नहीं, अगर आपका स्क्रीन लॉक हो जाता है तब भी आवाज चलती रहेगी। 
यह नया फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होना शुरू हो गया है। हालांकि, इसे पूरी तरह से रिलीज होने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। यह फीचर गूगल क्रोम के नए वर्जन 125 के साथ आ रहा है। इस तरह, यह फीचर यूजर्स को किसी भी वेबसाइट का कंटेंट सुनने में आसानी प्रदान करेगा, भले ही वे उस समय किसी अन्य काम में व्यस्त हों।

किन भाषाओं में उपलब्ध है फीचर
यह फीचर दुनिया की कुछ प्रमुख भाषाओं को कवर करता है। गूगल ने इस फीचर को बहुभाषी और बहुस्वरूपी बनाकर इसकी उपयोगिता को बढ़ाया है। गूगल क्रोम का नया फीचर अरबी, बंगाली, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश सहित कई भाषाओं  में उपलब्ध है। इसके अलावा, यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग आवाजों में से भी इसका चुनाव कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स इसे अपने हिसाब से पुरुष या महिला की आवाज में भी सुन सकते हैं। इस फिचर से यूजर्स को अपनी पसंदीदा भाषा और आवाज चुनकर वेबसाइटों का कंटेंट सुनने में आसानी होगी। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगा जिनकी मातृभाषा अलग है।

मिलेंगे ये ऑप्शन
गूगल ने कहा कि इस नए में यूजर्स को प्ले/पॉज़, रिवाइन्ड और फास्ट- फॉरवर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार आवाज़ को रोक या चला सकते हैं। ब़न की मदद से पिछले 10 सेकंड में वापस या आगे जा सकते हैं, अगर कुछ छूट गया हो। आवाज को भी कम या ज्यादा कर सकते हैं।
इसका ओवरफ़्लो मेनू भी ऑटो-स्क्रॉल है। अगर आप एक बार ऐप बंद कर देते है  तो आवाज रुक जाएगी और  ऐप को दोबारा खोलने पर आवाज वहीं से शुरू हो जाएगी जहां से बंद हुई थी। 

ऐसे यूज करें नए फिचर को
  • अपने Android डिवाइस पर Google Chrome ऐप खोलें।
  • टेक्स्ट वाला वेबपेज खोलें। पेज पर बहुत सारा टेक्स्ट होना चाहिए।
  • पेज पूरी तरह से लोड हो जाने के बाद, ऊपर दाईं ओर तीन वर्टिकल डॉट्स वाले आइकन पर टैप करें।
  • इस पेज को सुनने के लिए देखें पर टैप करें।
  • प्लेबैक स्पीड बदलने के लिए, मिनीप्लेयर पर टैप करें।
  • प्लेयर विंडो के नीचे दाईं ओर तीन क्षैतिज डॉट्स पर टैप करें।
  • प्लेबैक स्पीड पर जाएँ।
  • आवाज़ बदलने के लिए, वॉयस पर टैप करें।
  • टेक्स्ट को हाइलाइट करें और फ़ीचर को सक्षम करने के लिए ऑटो-स्क्रॉल पर टैप करें।

Also Read