महिला दिवस पर यूपी और दिल्ली के क्रिकेटर्स की मुहिम : WPL मैच से पहले खिलाड़ियों ने #SHEBELIEVESWEBELIEVE की शपथ ली

UPT | महिला क्रिकेटरों ने खास मुहिम शुरू की।

Mar 09, 2024 16:46

यह खास मौका था जब दो विरोधी टीमों के प्रशंसकों और खिलाड़ियों ने साझा मिशन के लिए हाथ मिलाया। यह था - #SHEBELIEVESWEBELIEVE का संदेश फैलाना। इसके तहत महिला सशक्तीकरण और उनके आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देना था।

New Delhi News : नई दिल्ली में शुक्रवार शाम को यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की महिला क्रिकेटर्स ने महिला दिवस के मौके पर खास मुहिम शुरू की। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने हार-जीत से अलग इतर बड़ा लक्ष्य रखा।

यह खास मौका था जब दो विरोधी टीमों के प्रशंसकों और खिलाड़ियों ने साझा मिशन के लिए हाथ मिलाया। यह था - #SHEBELIEVESWEBELIEVE का संदेश फैलाना। इसके तहत महिला सशक्तीकरण और उनके आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देना था। दोनों टीमों की कप्तानों-मेग लैनिंग और एलिसा हीली ने टॉस के समय #SHEBELIEVESWEBELIEVE के संदेश वाला बैनर अपने हाथों में ले रखा था।

हर दिन खुद को नया रूप देती हैं महिलाएं : एलिसा हीली
यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने कहा कि हम खेल और जीवन में अपने सपनों को पूरा करने के हर महिला के अधिकार में विश्वास करते हैं। ऊपर उठने की भावना का जश्न मनाने के लिए क्रिकेट एक आदर्श मंच है। जीत का दावा करने के लिए सभी बाधाएं पार करनी होती हैं। हमारा मानना ​​है कि महिलाओं को (जीवन के सभी क्षेत्रों में ) हर दिन खुद को नया रूप देना होता है। इस महिला दिवस पर दो टीमों का एक साथ आना उसी का संदेश है।

महिला लीग से जगी उम्मीद : मेग लैनिंग 
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि खेल सभी के लिए है। हमारा खेल-क्रिकेट, महिलाओं के लिए एक लंबा सफर तय कर चुका है और वीमंस प्रीमियर लीग ने अब तक अपने दो सीजन में ही इसे बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। किसी भी युवा लड़की के लिए टीवी पर या स्टेडियम में इस रोमांचक टूर्नामेंट को देखना, उन्हें आशा देता है कि वे भी एक दिन इस तरह मंच पर हो सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
 

Also Read