Mukhtar Ansari News : मुख्तार अंसारी का पारिवारिक इतिहास, जानें कौन-क्या है?

UPT | मुख्तार अंसारी

Mar 29, 2024 01:14

 भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार हैं। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ से ....

Mafia Don Mukhtar Ansari : बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mafia Don Mukhtar Ansari) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार रात अचानक मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद अंसारी को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ देश के अलग-अलग न्यायालयों में हत्या, हत्या के प्रयास, दंगे भड़काने, आपराधिक साजिश रचने, आपराधिक धमकियां देने, संपत्ति हड़पने और धोखाधड़ी करने के साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने के कई मुकदमें दर्ज हैं।


माफिया के परिवार में कौन-क्या है?
मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जबकि पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी वामपंथी नेता थे। माफिया डॉन का एक भाई सिबकतुल्लाह अंसारी, जो कि दो बार विधायक रह चुका है। जबकि दूसरा भाई अफजाल अंसारी, जो कि पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुका है, वर्तमान में वह जेल में बंद है। डॉन की पत्नी अफशां अंसारी है जिसपर कई मुकदमें दर्ज है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस ने अफशां पर 75 हजार का इनाम रखा है। माफिया डॉन का बेटा अब्बास अंसारी, मऊ से विधायक, वर्तमान में जेल में बंद है। दूसरा बेटा उमर अंसारी फरार है, हेट स्पीच मामले में गैर जमानती वारंट है।


मुख्तार अंसारी के परिवार का इतिहास
 मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 को गाजीपुर में हुआ था। उनके दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और महात्मा गांधी के करीबी थे। उनके पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी वामपंथी नेता थे। मुख्तार अंसारी की शुरुआती पढ़ाई युसुफपुर गांव में हुई। उन्होंने गाजीपुर कॉलेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उनके बेटे अब्बास अंसारी मऊ से विधायक हैं और वर्तमान में जेल में हैं। उनके छोटे बेटे उमर अंसारी पर हेट स्पीच मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

 भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार हैं। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ से विधायक हैं।

Also Read