अदालत ने सुनाया फैसला : देश में पहली बार ट्रांसजेडर को मिली फांसी की सजा, लेकिन क्या थी वजह?

UPT | देश में पहली बार ट्रांसजेडर को मिली फांसी की सजा

Feb 28, 2024 15:58

मुंबई की सेशन कोर्ट ने बच्ची से रेप मामले में एक ट्रांसजेंडर को मौत की सजा सुनाई है। अपनी तरह का यह देश का पहला मामला है। मामले में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है।

Short Highlights
  • ट्रांसजेंडर को मिली मौत की सजा
  • मुंबई की अदालत ने सुनाया फैसला
  • रेप के बाद बच्ची का किया था मर्डर
New Delhi : महाराष्ट्र की अदालत ने एक ट्रांसजेंडर को फांसी की सजा सुनाई है। ये देश का पहला मामला है, जब किसी ट्रांसजेंडर को फांसी की सजा मिली है। दरअसल एक बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या का दोष सिद्ध हो जाने के बाद कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है। मुंबई के कफे परेड इलाके में 24 वर्षीय ट्रांसजेंडर ने इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया था।

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, एक परिवार में बच्ची के जन्म के बाद एक ट्रांसजेंडर शगुन मांगने पहुंचा था। लेकिन परिवार ने शगुन देने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रांसजेंडर का परिवार के साथ झगड़ा भी हुआ था। इस बात की ही उसने रंजिश पाल ली। एक दिन जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तब उसने चोरी से घर में घुसकर बच्ची को चुरा लिया। बच्ची को चुराकर लाने के बाद पहले उसने रेप किया, फिर मर्डर कर पास के नहर में फेंक दिया।

रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस में सुनाया फैसला
मुंबई के सेशन कोर्ट ने जब उसे फांसी की सजा सुनाई, तो उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। वह चुपचाप खड़ा था। हालांकि नवजात बच्ची का परिवार कोर्ट के फैसले से संतुष्ट है। बच्ची के पिता ने अदालत की कार्यवाही तेजी से होने पर संतुष्टि जाहिर की है। जज ने कहा कि 'उम्रकैद नियम है और मौत की सजा अपवाद है। इस मामले में जिस तरह से अमानवीयता और बर्बरता दिखाई गई है, उससे यह दुर्लभ केस बन गया है।' हालांकि इस मामले में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है।

Also Read