देश के बेस्ट 50 शिक्षकों का हुआ सम्मान : लिस्ट में यूपी के ये 4 नाम, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

UPT | देश के बेस्ट 50 शिक्षकों का हुआ सम्मान

Sep 05, 2024 19:38

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के कई शिक्षकों का सम्मान किया।

Short Highlights
  • देश के बेस्ट 50 शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • यूपी के 4 शिक्षकों को भी मिला पुरस्कार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार
New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के कई शिक्षकों का सम्मान किया। यह वे शिक्षक हैं, विभिन्न मानकों के आधार पर चुना जाता है। राष्ट्रपति ने आज विज्ञान भवन में इन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से नवाजा। पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश से भी 4 शिक्षक शामिल हैं।

पूरे देश से चुने गए टॉप शिक्षक
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया है। इनका चयन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तीन चरणों, यानी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के जरिए एक कठोर पारदर्शी और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया गया है। ये चयनित 50 शिक्षक 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से हैं। इन चयनित 50 शिक्षकों में से 34 पुरुष, 16 महिलाएं, 2 दिव्यांग और 1 दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षक हैं। इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया है।

यूपी के इन शिक्षकों का सम्मान
लिस्ट में उत्तर प्रदेश के भी कुछ शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इसमें भागेसर प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर रविकांत द्विवेदी, मलहूपुर अपर प्राइमरी स्कूल के श्याम प्रकाश मौर्य, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के प्रोफेसर बिरिंची कुमार शर्मा और बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के असोसिएट प्रोफेसर शाहनाज अयूब का नाम है।

कैसे होता है इन शिक्षकों का चयन?
हर साल, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करते हैं। यह पुरस्कार भारत भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, और पॉलिटेक्निक के संकाय सदस्यों के लिए खुला है। राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उन शिक्षकों की विशिष्ट भूमिका को मान्यता देना है जिन्होंने छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं और समग्र शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक प्रभाव डाला है। इस पुरस्कार के माध्यम से, सरकार देश भर के बेहतरीन संकाय सदस्यों के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करना चाहती है।

Also Read