राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बैडमिंटन में दिखाए हाथ : स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ खेला मैत्री मैच, देखें वीडियो

UPT | बैडमिंटन खेलतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल।

Jul 11, 2024 17:39

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  बुधवार की शाम में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आईं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन स्थिति बैडमिंटन कोर्ट में नेहवाल के साथ मैत्री मैच खेला

New Delhi News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  बुधवार की शाम में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आईं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन स्थिति बैडमिंटन कोर्ट में नेहवाल के साथ मैत्री मैच खेला। 
राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट के जरिए कुछ फोटो भी शेयर किए। इस पोस्ट में लिखा गया कि राष्ट्रपति का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।
कई मौकों पर साइना को मात दी
राष्ट्रपति मुर्मू एक प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लग रही थीं। उन्होंने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात दी। ऐसा लग रहा था कि जैसे वे पहले बैडमिंटन खेल चुकी हों।

#WATCH | President Droupadi Murmu played badminton with ace shuttler Saina Nehwal at the Badminton Court in Rashtrapati Bhavan, Delhi today.

(Video: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/sLmFqQSMtk

— ANI (@ANI) July 10, 2024
साइना कल फैंस से करेंगी बात
पोस्ट में आगे लिखा गया कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की विशेषता वाली 'हर स्टोरी-माई स्टोरी' व्याख्यान सीरीज के एक भाग के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण देंगी और दर्शकों के साथ बातचीत करेंगी। 

Also Read