Rajnath Singh Health : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तबियत बिगड़ी, कमर में दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती

UPT | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Jul 11, 2024 22:42

दिल्ली एम्स के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सुबह पीठ दर्द की शिकायत के चलते पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 

New Delhi News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुरुवार को दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। कमर दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिन उन्होंनेने अपना 73वां जन्मदिन भी मनाया था। दिल्ली एम्स के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सुबह पीठ दर्द की शिकायत के चलते पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। एम्स मीडिया सेल के प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि रक्षा मंत्री की जांच की जा रही है। उन्हें फिलहाल ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। 

राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह भाजपा अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान समय में वह देश के रक्षामंत्री हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। राजनाथ सिंह इन दिनों अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर सुर्खियों में थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार अग्निवीर शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Also Read