राज्यसभा में एनडीए बहुमत के करीब : उच्च सदन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस दूसरे नंबर पर लेकिन बहुत पीछे

UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ जीते राज्यसभा सदस्य

Feb 28, 2024 10:49

राज्यसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को आठ सीटें मिलीं जबकि सपा को सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भी क्रॉस वोटिंग के कारण सीट गंवानी पड़ी। उधर, कर्नाटक में भाजपा को सिर्फ सीट मिली जबकि कांग्रेस के खाते में चार सीटें आईं।

Lucknow / New delhi : राज्यसभा के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा को एक और बढ़ मिली है। अब राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की संख्या 97 और एनडीए की 117 हो गई है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 29 सदस्य हैं। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के 13, द्रमुक और आप के 10-10, बीजडी और वाईएसआरसीपी के नौ-नौ, बीआरएस के सात, राजद के छह, सीपीएम के पांच और अन्नाद्रमुक और जदयूके चार-चार सदस्य उच्च सदन में हैं।

नए नतीजों ने गणित बदला
भाजपा ने अप्रैल में खाली होने वाली 56 राज्यसभा की सीटों में 30 पर जीत लीं।  कुल 20 सदस्य निर्विरोध चुने गए जबकि 10 वोटिंग से जीते। यूपी में भाजपा को आठ सीटें मिलीं जबकि क्रॉस वोटिंग के कारण सपा को सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भी क्रॉस वोटिंग के कारण सीट गंवानी पड़ी और भाजपा भारी पड़ी। उधर, कर्नाटक में भाजपा को सिर्फ सीट मिली जबकि कांग्रेस के खाते में चार सीटें आईं। 

यूपी में भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलीं 
मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए पहले मतदान और फिर शाम मतगणना हुई। क्रास वोटिंग के बीच भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटें जीतीं। भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, नवीन जैन, संजय सेठ जीत गए। सपा खेमे से जया अमिताभ बच्चन और रामजी लाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए लेकिन समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए।

योगी ने बधाई दी
राज्यसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता खास चर्चा का विषय रही। चुनाव से पहले उन्होंने सपा के बागी विधायकों से मुलाकात कर भाजपा की राह आसान की। चुनाव के बाद वे गर्मजोशी से विजयी भाजपा नेताओं से मिले और बधाई दी। 

हिमाचल का रिजल्ट टॉस से आया 
हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मतगणना के बाद टाई हो गया। कांग्रेस के 40 विधायक होने के बावजूद 34 वोट मिले जबकि इतने ही वोट भाजपा के खाते में गए। टॉस से विजेता का फैसला किया गया। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी पर भारी पड़ गए।

कर्नाटक में कांग्रेस के लिए खुशखबरी
राज्यसभा की 4 सीटों के लिए कर्नाटक में मतदान हुआ। भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली और नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की। यहां से कांग्रेस के तीन नेता राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर अब उच्च सदन में दिखेंगे।

41 सीटों पर निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य
राजस्थान :
सोनिया गांधी, चुन्नी लाल गरासिया, मदन राठौड़
गुजरात : जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, जसवंत सिंह परमार, मयंक नायक
उत्तराखंड : महेंद्र भट्ट
हरियाणा : सुभाष बराला
छत्तीसगढ़ : देवेंद्र प्रताप सिंह
बिहार : संजय कुमार झा, अखिलेश प्रसाद सिंह, भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता, मनोज झा, संजय यादव
मध्य प्रदेश : एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर, माया नारोलिया, अशोक सिंह
महाराष्ट्र : अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, अजित गोपछडे, मिलिंद देवड़ा, प्रफुल्ल पटेल, चंद्रकांत हंडोरे
पश्चिम बंगाल : सुष्मिता देव, सागरिका घोष, ममता ठाकुर, मोहम्मद नदीमुल हक, समिक भट्टाचार्य
ओडिशा : अश्विनी वैष्णव, देबाशीष सामंतराय, सुभाशीष खुंटिया
आंध्र प्रदेश : जी बाबू राव, वाई वी सुब्बा रेड्डी, एम रघुनाथ रेड्डी
तेलंगाना : रेणुका चौधरी, अनिल कुमार यादव, वी रविचंद्र
 

Also Read