दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सवार युवक : गुस्साई महिलाओं ने घेरा, वीडियो वायरल...

UPT | दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में चढ़ा युवक

Apr 08, 2024 14:38

एक व्यक्ति महिलाओं के डिब्बे में बैठ गया। महिलाओं ने जब उसे वहां से जाने को कहा तो उनसे बहस करने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है...

Delhi News : दिल्ली मेट्रो नित ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। डीएमआरसी भी ऐसी हरकतों को रोकने के लिए नए नए उपाय करती है, लेकिन लोग बाज नहीं आते हैं। कई बार तो मेट्रो के मुसाफिर असहज हो जाते हैं। अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति महिला कोच में सवार हो गया। महिलाओं ने जब उसे वहां से जाने को कहा तो उनसे बहस करने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
  क्या है पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स नशे में महिलाओं के डिब्बे में सवार हो गया। जब महिलाओं ने उसे डिब्बे से उतरने को कहा तो तो वो बहस करने लगता है। उसके बाद कुछ टाइम वह सीट से उठ जाता है और लो... कहकर निकल जाता है। दिल्ली मेट्रो के पहले डिब्बे को डीएमआरसी ने महिलाओं के लिए रिजर्व किया है। लेकिन, फिर भी कई बार पुरुष महिलाओं के इस डिब्बे में सफर करते दिखते हैं। जिसको लेकर डीएमआरसी उन लोगों का चालान भी काटती है, लेकिन लोग फिर भी नहीं मानते हैं। अब ये समस्या काफी बढ़ गई है।

वीडियो पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोग उस व्यक्ति के व्यवहार को लेकर काफी नाराज हैं। लोग ये नाराजगी अपने कमैंट्स के जरिए दिखा रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, वह शराब के नशे में है और मुझे नहीं पता कि मेट्रो ऐसे लोगों को अंदर क्यों आने देती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब कोई आदमी महिला डिब्बे में सफर करने को लेकर बहस कर रहा हो। पिछले साल भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो एक महिला से बहस कर रहा था।

Also Read