बड़ी खबर : सपा को लगा एक और झटका, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने छोड़ा पद

UPT | ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर

Feb 21, 2024 10:34

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा को एक के बाद एक करके कई झटके झेलने पड़े हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि सपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने...

Lucknow News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा को एक के बाद एक करके कई झटके झेलने पड़े हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि सपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, दरअसल योगेंद्र सिंह तोमर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के करीबी माने जाते हैं।
 
अखिलेश यादव को भेजे पत्र में राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैंने सपा ज्वाइन की थी और पूरी निष्ठा, कर्मठता व समर्पण के साथ पार्टी की सेवा करता रहा हूं और वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय सचिव के पद का दायित्व निर्वहन कर रहा हूं। इसके आगे बताये कि मैंने अब तक राजनीति श्री सलीम शेरवानी जी के साथ की है और अब वह सपा से अलग हो गये है तो ऐसी स्थिति में सपा में काम करने का अब मेरे लिए कोई औचित्य नहीं रह गया है। अतः मैं सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।

Also Read