U-19 World Cup : युवा टीम इंडिया का सपना टूटा, अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हराया

सोशल मीडिया | U19 World Cup

Feb 12, 2024 22:46

बीते रविवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए U-19 World Cup final में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही भारत की हैट्रिक का सपना टूट गया।

cricket news : बीते रविवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए U-19 World Cup फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही भारत का छठवीं बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया। सीनियर टीम इंडिया की तरह ही पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम फाइनल मुक़ाबले में हार का शिकार हो गई। ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम ने अपना चौथा वर्ल्ड कप खिताब जीता।  

फाइनल में बिखर गए युवा लड़ाके 
बेनोनी में रविवार को 254 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रफ मैकमिलन और माहली बीयर्डमैन ने 3-3 विकेट झटके। फाइनल मुक़ाबले में भारत की ओर से कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक टिकने में कामयाब नहीं रहा।  

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे। हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। कप्तान ह्यूज वीबजेन 48 और हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हुए। राज लिम्बानी को 3 विकेट मिले, जबकि नमन तिवारी को 2 सफलताएं मिलीं।

जीत की हैट्रिक से चूका भारत 
U-19 World Cup 2024 फाइनल मुकाबले में हार के साथ ही भारत ऑस्ट्रेलिया पर जीत की हैट्रिक से भी चूक गया।  भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक तीन बार वर्ल्ड कप फाइनल में आमने सामने रहे, जिसमें हर बार भारत ने जीत दर्ज की।  लेकिन रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में हार एक बाद भारत इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख पाया। भारतीय टीम का U-19 World Cup 2024 का खिताब जीतने का सपना भी बिखर गया।

Also Read