UIDAI ने दी बड़ी राहत : आधार अपडेट करने के लिए मिली तीन महीने की मोहलत, इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

UPT | Symbolic Image

Sep 14, 2024 15:53

सरकार ने आधार अपडेट कराने वालों को एक और मौका दिया है। अब आधार को अपडेट कराने की नि:शुल्क सुविधा की सीमा को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। पहले यह सुविधा...

New Delhi News : सरकार ने आधार अपडेट कराने वालों को एक और मौका दिया है। अब आधार को अपडेट कराने की नि:शुल्क सुविधा की सीमा को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। पहले यह सुविधा तीन महीने के लिए बढ़ाई गई थी, जिसके चलते आधार अपडेट कराने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2024 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब सरकार ने इस सुविधा को और विस्तार देते हुए नई तिथि 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी है।

UIDAI ने पोस्ट पर दी जानकारी
इस समय सीमा के दौरान देश के करोड़ों लोग अपने आधार को निःशुल्क अपडेट करवा सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए यह राहत की बात है जिनके पास 10 साल से पुराना आधार कार्ड है। सरकार ने 10 साल से पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। आधार अपडेट की यह नि:शुल्क सेवा केवल UIDAI के आधिकारिक पोर्टल #myAadhaar पर उपलब्ध है। UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है और लोगों को अपने आधार दस्तावेजों को अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।
 
आधार अपडेट के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
  • पहचान पत्र : पहचान पत्र के रूप में आप पैन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • एड्रेस प्रूफ : एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

ऑनलाइन आधार अपडेट की प्रक्रिया
सबसे पहले, अपने मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर "अपडेट आधार" के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपने आधार नंबर को दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद "डॉक्यूमेंट अपडेट" पर क्लिक करें और अपने डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद, आपको एक रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर का उपयोग करके आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड की जानकारी अपडेट हो जाएगी।

Also Read