जम्मू-कश्मीर में योगी : कठुआ में गरजे यूपी के सीएम, कहा- लाल किला से लेकर लाल चौक तक हो रहा विकास

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Apr 10, 2024 13:43

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर दौरें पर है। जहां पर उन्होंने कठुआ में एक जनसभा को जिला खेल मैदान में संबोधित किया...

Jammu Kashmir News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर दौरें पर है। जहां पर उन्होंने कठुआ में एक जनसभा को जिला खेल मैदान में संबोधित किया। जिसमें सीएम योगी ने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में जनता को साधने का काम किया। दरअसल डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताया है।

पगड़ी पहनाकर किया गया सीएम को स्वागत
कठुआ के जिला खेल मैदान में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

'लाल किला हो या लाल चौक, चारों ओर हो रहा विकास'
इसके बाद सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। जिससे आतंकवाद का खत्मा हुआ है। जिसके बाद अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है। इसके आगे कहा कि देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई तरह की सुविधाएं दीं। जिसमें 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा, स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को दी जा रही है।

पाकिस्तान पर जमकर हमला
इसके साथ ही सीएम ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। जिसमें कहा कि अब देश में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। क्योंकि उसे पता है कि अब भारत में मजबूत सरकार है।

कठुआ में अयोध्या का जिक्र
कठुआ में आयोजित जनसभा में सीएम सीएम योगी ने अयोध्या का जिक्र किया। जिसमें कहा कि पहले अयोध्या का नाम लेने से भी लोग कतराते थे। इसके आगे कहा कि जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या गए तो लोगों ने कहा कि यहां आने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। जिसमें सीएम ने जवाब दिया कि लोगों के नाराजगी को देखते हुए क्या वह अपने आराध्य से ना मिले। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी। इसेक साथ ही कहा कि अच्छी सरकार बनती है तो पांच सौ वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो जाता है।

सीएम ने दिया कठुआ की जनता को आमंत्रण
सीएम योगी ने जनता को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया। जिसमें कहा कि चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए। अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है। अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। 

Also Read