UP Police Constable Answer Key 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति

UPT | Symbolic Image

Sep 11, 2024 12:38

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी करना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 23 अगस्त को दो शिफ्टों में हुई कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है।

Short Highlights
  • कांस्टेबल के इतने पदों पर होगी भर्ती
  • इस तारीख तक दर्ज करांए आपत्ति
UP Police Constable Answer Key 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23 अगस्त को दोनों शिफ्टों में हुई कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। जिनकी परीक्षा 23 अगस्त को हुई थी, वे 15 सितंबर तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक भी जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी करना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 23 अगस्त को दो शिफ्टों में हुई कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की आंसर-की uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। बोर्ड ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक भी जारी कर दिया है। अभी केवल वे अभ्यर्थी ही आंसर-की चेक व आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं जिनका परीक्षा 23 अगस्त को हुई थी। आगामी दिनों में 24, 25,30 व 31 अगस्त की शेष 8 पालियों (रोजाना दो-दो पाली) के प्रश्न पत्र और उनकी उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देखी जा सकेंगीं। 

आंसर-की जारी होने और आपत्ति दर्ज कराने की तिथियाँ
  • 23 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी: 11 सितंबर से 15 सितंबर की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • 24 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी: 12 सितंबर से 16 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • 25 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी: 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • 30 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी: 14 सितंबर से 18 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • 31 अगस्त को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी: 15 सितंबर से 19 सितंबर की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
कांस्टेबल के इतने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती होगी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर होगी। करीब 48 लाख युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है जिसमें 15 लाख महिलाएं हैं। करीब 12000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Also Read