योगी के मंत्री के बिगड़े बोल : राहुल गांधी को आतंकवादी बताया, कहा- ये इटली से लूटने आए... बाबा मुस्लिम, बाप ईसाई

फ़ाइल फोटो | योगी के मंत्री के बिगड़े बोल

Sep 17, 2024 14:58

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी के बाद अब योगी सरकार के एक मंत्री भी राहुल गांधी पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कई अपमानजनक बातें कही

Short Highlights
  • योगी के मंत्री के बिगड़े बोल
  • राहुल गांधी को आतंकवादी बताया
  • केंद्रीय मंत्री ने भी लगाए थे आरोप
New Delhi : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी के बाद अब योगी सरकार के एक मंत्री भी राहुल गांधी पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कई अपमानजनक बातें कही और उन्हें आतंकवादी तक बताया। ये माननीय यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह हैं। उनके विवादित टिप्पणी के बाद अब सियासी गलियारों में बवाल छिड़ गया है।

जानिए क्या बोले रघुराज सिंह
रघुराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी राहुल गांधी इस देश के नंबर 1 आतंकवादी हैं। क्योंकि वो इस देश को बांटो और राज करो... अंग्रेज मर गए, औलाद छोड़ गए। इनका कोई धर्म नहीं है। बाबा मुस्लिम थे, बाप ईसाई हो गए, क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली। न ये मुसलमान रहे, न हिंदू रहे, न क्रिश्चियन रहे, न सिख हुए। ये ऐसी पांचवी जाति बन गई है, जिसका किसी के साथ कोई सरोकार नहीं है।

राहुल गांधी को बताया लूटेरा
रघुराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान से इनको कोई लेना-देना नहीं है। हिंदुस्तान को लुटेरे के रूप में लूटने के लिए आए हैं इटली से। इसलिए नंबर एक आतंकवादी हैं। आपको बता दें कि मंत्री रघुराज सिंह मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बातें मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।

केंद्रीय मंत्री ने भी लगाए थे आरोप
इसके पहले भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने भी राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने का प्रयास किया है। उन्होंने आगे कहा था कि राहुल गांधी भारतीय नहीं है। वह अपना ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं। उन्हें अपने देश से प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर गलत बयानबाजी करते हैं।

Also Read