Prayagraj News : रज्जू भय्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने मेधावियों को दिए पदक...

UPT | डिग्री देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

Sep 10, 2024 16:29

प्रयागराज में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह का आज आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप...

Prayagraj News: प्रयागराज में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह का आज आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में इसरो की पूर्व अध्यक्ष एएस किरन भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मेधावियों को मेडल प्रदान किया। परास्नातक की छात्रा अंजलि गिरि को कुलाधिपति ने स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस बार दीक्षांत समारोह में 15,827 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक पाने वाले कुल 156 मेधावियों को पदक दिया गया। जिसमें 49 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 52 को रजत पदक व 55 को कांस्य पदक दिया गया।

बच्चों के विकास में मां की अहम भूमिका
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज भी हमारे समाज में लोग अपनी माता को भूल जाते हैं और पिता आगे रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई की बात हो अथवा संस्कार की, मां की अहम भूमिका होती है। इसलिए सम्मान माताओं का ज्यादा कीजिये। उन्होंने मेधावियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक डिग्री है, यदि आप अच्छा कार्य नहीं करते हैं तो यह डिग्री सिर्फ दीवार पर टंगी रहेगी। इसलिए डिग्री के साथ साथ अच्छे संस्कार और अच्छा कार्य हमेशा करना चाहिए।

भारत को विश्वगुरु बनाने में मदद करें
मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष एएस किरन ने कहा कि आज देश विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर तरह के उपकरण, जिनके लिए हमें विदेशों का मुंह देखना पड़ता था, वह अब अपने देश में ही बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहानियों के माध्यम से छात्र और छात्राओं को सफल होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंच रहा था तो पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही थी। भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बनाने के लिये हम सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा।

Also Read