फतेहपुर में दिल दहला देने वाली घटना : महिला ने तीन साल के मासूम को पुल से फेंककर खुद भी लगाई छलांग, जानिए क्या है पूरा मामला

UPT | घटना स्थल पर जानकारी करती पुलिस

Mar 15, 2024 13:37

फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने पहले अपने मासूम बच्चे को पुल से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। जिसमें महिला की मौके पर ही...

Fatehpur News : फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने पहले अपने मासूम बच्चे को पुल से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके मासूम बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में छानबीन भी शुरू कर दी है कि आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार फतेहपुर के थाना ललौली क्षेत्र स्थित ग्राम महमदपुर निवासी रामा देवी पत्नी दिनेश निषाद (27) अपने तीन साल के बच्चे को लेकर अपनी बहन सुंदरिया पत्नी रामसुफल के साथ अपने मायके जा रही थी। रामा देवी का मायका चकला थाना चिल्ला जनपद बांदा में हैं। बताया गया कि जब वह यमुना नदी के चिल्ला पुल पर पहुंची तो उसने अचानक अपने तीन साल के बेटे भारत को पुल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वही खुद भी पुल से नीचे कूद गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं उसके बच्चे भारत को इलाज के लिए चिल्ला में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रर्वा की जा रही है।

क्यों उठाया यह कदम, पुलिस जांच में जुटी
महिला द्वारा यह खौफनाक कदम उठाए जाने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में मृतका की बहन से भी इस बारे में जानकारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, मृतका के परिजनों से बातचीत करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल महिला के परिनजों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं महिला के बच्चे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज चल रहा है।

Also Read