Pratapgarh News :  भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने योगी सरकार पर साधा निशाना

UPT | पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह

Jul 14, 2024 03:23

उतर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पट्टी नगर पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और पट्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने...

Pratapgarh News : उतर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पट्टी नगर पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और पट्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मंच से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने का आरोप लगाया है। जिससे सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। 

ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा
बताया जा रहा है कि पट्टी नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में योगी सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार अभिवादन किया था। इस दौरान मंच से उन्होंने कहा कि 42 वर्ष की राजनीतिक जीवन में तहसील और थाने का ऐसा भ्रष्टाचार ना सोच सकते थे और न देख सकते थे। आप मोटरसाइकिल से जा रहे हैं, तो पुलिस पकड़ रही है। घर में एक बल्ब ज्यादा लगा दिया है। इसी बात पर फाइन लगा दिया जाता है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में सियासी पारा चढ़ गया है। वहीं विपक्षी भी अब सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार होने का दावा कर रहे हैं। जब उनकी सरकार में पूर्व में मंत्री रहे राजेंद्र प्रताप मोती सिंह ने ही अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल पूछ रहे हैं, तो विपक्ष का सवाल पूछना लाजमी बनता है। वहीं मंच पर भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस सम्मेलन में मौजूद थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read