प्रतापगढ़ से बड़ी खबर : पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी के मुंह पर पोती कालिख, जानिए क्या है मामला... 

UPT | पीड़ित महिला 

Jul 29, 2024 19:03

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना के एक गांव में पंचायत के फरमान पर पत्नी के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी के मुंह पर...

Pratapgarh news : प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना के एक गांव में पंचायत के फरमान पर पत्नी के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी के मुंह पर कालिख पोत दी। आरोप है कि पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काटे गए। इसमें उसके परिवार के लोगों ने भी साथ दिया। महिला के तीनों बच्चे मजबूर होकर घटना को देखते रहे। पुलिस ने पति हरिलाल समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए बल तैनात है। पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने घटना को अंजाम दिया है।

अवैध संबंधों के शक में हुई पंचायत
जानकारी के अनुसार, हथिगवां थाना की रहने वाली महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम था। महिला के तीन बच्चे भी हैं। उसका बड़ा बेटा 12 साल का है। महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। पति को उसकी पत्नी के अवैध संबंध का शक हुआ। रविवार को महिला और उसके प्रेमी को बात करते हुए पति ने पकड़ लिया। जिसके बाद प्रधान और ग्रामीणों के नेतृत्व में पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी जोड़े को सजा सुनाई गई।

पति सहित 15 लोग गिरफ्तार
प्रेमी किसी तरह पंचायत की चंगुल से भागकर थाने पहुंच गया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का मुंह काला करते हुए उसके बाल काट दिए गए। पुलिस ने 20 लोगों पर केस दर्ज किया है। कुंडा सीओ अजीत ने बताया की पंचायत के दौरान ही घटना हुई है। पति समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read